Kumar Sanu Ex Wife Rita On Defamation Case: बॉलीवुड के मशहूर सिंगर कुमार सानू (Kumar Sanu) से कौन वाकिफ नहीं है. 90 का दशक कुमार सानू के गानों (Kumar Sanu Song) के बिना अधूरा है. उनकी आवाज का हर कोई दीवाना था, लेकिन सिंगर अपने गानों को लेकर जितना पॉपुलर थे, उससे कहीं ज्यादा उनकी पर्सनल लाइफ चर्चा में रही. उनकी शादी से लेकर अफेयर्स तक आज भी सुर्खियों में छा जाते हैं. हालांकि, इन दिनों वह अपनी एक्स वाइफ संग विवाद को लेकर हेडलाइन्स में बने हुए हैं.
Kumar Sanu ने Ex-वाइफ पर क्यों किया मानहानि केस?
हाल ही में कुमार सानू (Kumar Sanu) ने अपनी पहली पत्नी रीता भट्टाचार्य के खिलाफ 50 करोड़ का मानहानि केस दर्ज कराया था, जिसमें उन्होंने अपनी इमेज खराब होने के लिए रीता से 50 करोड़ रुपए की मांग की थी. कुमार सानू ने अपनी शिकायत में यह दावा किया कि, रीता ने विरल भयानी और फिल्म विंडो को दिए इंटरव्यूज में जो स्टेटमेंट्स दिए कि प्रेग्नेंसी के दौरान कुमार सानू ने उनके साथ गलत बर्ताव किया, खाने को नहीं दिया और मेडिकल केयर नहीं दी, यह सब गलत है और इससे उनकी इमेज पर गलत असर पड़ा है.
TRENDING NOW
प्यार से शुरू हुए इस रिश्ते का हुआ दर्दनाक अंत
आपको जानकर हैरानी होगी कि, कुमार सानू और रीता भट्टाचार्य का रिश्ता आज जिस मोड़ पर आ पहुंचा है, उसकी शुरुआत कभी प्यार से हुई थी. बता दें कि, रीता भट्टाचार्य और कुमार सानू की मुलाकात कलकत्ता में हुई और दोनों की मुलाकात कुछ समय में प्यार में बदल गई. जिसके बाद कुमार सानू और रीता ने 1980 के अंत में परिवार वालों की मर्जी से शादी कर ली और फिर खुशी-खुशी अपनी जिंदगी जीते हुए 3 बच्चों के माता-पिता बने, लेकिन फिर शादी के 7 साल बाद ही इनके तलाक की खबरें आई, जिससे इनके फैंस को भी झटका लगा और वो इसके पीछे का कारण जानना चाहते थे, जिसका खुलासा खुद कुमार की पूर्व पत्नी रीता ने किया था.
क्यों हुआ था कुमार सानू और रीता का तलाक?
कुमार सानू और रीता भट्टाचार्य का 1994 में तलाक हो गया था, लेकिन तलाक से पहले उनकी पत्नी रीता ने कुमार सानू को लेकर बड़ा खुलासा किया था और बताया था कि, उनके रिश्ते में दरार कैसे आई और उनका तलाक किसकी वजह से हुआ. रीता ने एक इंटरव्यू में कहा था, 'सानू की कई गर्लफ्रेंड है, जिनमें से एक नाम एक्ट्रेस मीनाक्षी शेषाद्री का भी है.' रीता के मुताबिक, कुमार संग उनके रिश्ते में दरार की वजह कुमार के अफेयर्स थे और उन दिनों उनका रिश्ता मीनाक्षी के साथ था और उन्हीं के लिए कुमार सानू ने उन्हें तलाक दिया था.
हालांकि, कुमार सानू और रीता भट्टाचार्य का रिश्ता एक बार फिर से सुर्खियों में आ गया है.
Subscribe Now
Enroll for our free updates