आपके चहेते स्टार किड्स हो गए है अब इतने बड़े, देखें तस्वीरें

'बालिका वधु' की छोटी आनन्दी से लेकर 'शाका लाका बूम बूम' का संजू तक सभी चहेते चाइल्ड आर्टिस्ट बड़ें होकर भी जीत रहे है दर्शकों का दिल

WrittenBy
By: Garima Singh | Published: November 15, 2016 6:13 PM IST

छोटा पर्दा हो या बड़ा पर्दा चाइल्ड आर्टिस्ट की एक अलग ही इम्पॉर्टेंस होती है। ये चाइल्ड आर्टिस्ट कॉमेडी, एक्शन और इमोशनल सभी अवतारों में दर्शकों का मनोरंजन करते है। आज बात करेंगे उन चाइल्ड आर्टिस्ट की जो अब बड़े हो गए है। जी हाँ सोनपरी की फ्रूटी से लेकर बालिका वधू की आनन्दी बड़ें होकर कैसे लगते हैं और क्या कर रहे हैं ये आज हम आपको बताएंगें।

avika-gaur
अविका गौर- 'बालिका वधू' से ही अविका गौर ने दर्शकों के दिल में जगह बना ली थी। छोटी आनन्दी को लोगों ने खूब पंसद किया। देखते ही देखते अविका कब बड़ी हो गई किसी को पता ही नहीं चला। अविका जल्द ही टीवी सीरियल 'ससुराल सिमर का' में नजर आईं। इसके अलावा उन्होंने अपने को-स्टार मनीष रायसिंघन के साथ कान्स फिल्म फेस्टिवल में भी शिरकत की थी।

tanvi-hegde
तन्वी हेगड़े- सोन परी की वो प्यारी फ्रूटी भी अब बड़ी हो गई है। जी हाँ तन्वी 'गज गामिनी', 'चैंपियन', 'वाह! लाइफ हो तो ऐसी' फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। आपको बता दें कि तन्वी अब तक लगभग 150 से भी ज्यादा कमर्शियल्स कर चुकी है।

kinshuk-vaidya
किंशुक वैद्य- 'शाका लाका बूम-बूम' के संजू को देखने के बाद हर किसी की तमन्ना थी कि काश उसके पास भी वो पैंसिल होती जो संजू के पास है। संजू अपनी पैंसिल से जो भी बनाता था वो सामने आ जाता था। इस सीरियल के बाद किंशुक फिल्म राजू चाचा में राहुल राय के किरदार में दिखे थे। 26 साल के किंशुक वैद्य अब टीवी सीरियल 'एक रिश्ता साझेदारी का' में लीड रोल प्ले कर रहे है।

Hansika-Motwani
हंसिका मोटवानी- हंसिका 'शाका लाका बूम-बूम' और रितिक रोशन की फिल्म 'कोई मिल गया' में एक चाइल्ड एक्टर के तौर पर सबका दिल जीत चुकी हैं। हिमेश रेशमिया के साथ हंसिका फिल्म 'आपका सुरुर' में नजर आई थी। आज कल वो साउथ की फिल्मों में वो ज्यादा एक्टिव हैं और सबका दिल अभी भी जीतने में लगी हैं।

rajat-tokas
रजत टोकस- 'जोधा अकबर' से लोगों के बीच पहचान बनाने बनाने वाले रजत पहले 'बोंगो' में आशु के किरदार में दिख चुके हैं। रजत इन दिनों टीवी सीरियल 'चन्द्रनंदिनी' में लीड रोल में है।

Shweta-Basu
श्वेता प्रसाद- श्वेता 'कहानी घर-घर में' सबसे पहले नजर आई थी। इस सीरियल के बाद वो फिल्म 'मकड़ी' में नजर आई। इन दिनों श्वेता सीरियल 'चन्द्रनंदिनी' में ही रजत टोकस के साथ लीड रोल में है। ऐसी भी खबरें आ रही है कि जल्द ही श्वेता आलिया भट्ट और वरुण धवन स्टारर 'बदरीनाथ की दुल्हनिया' में नजर आएंगी।

Jennifer-Winget
जेनिफर विंगेट- जेनिफर 'शाका लाका बूम बूम' में प्रिया के रोल में दिख चुकी हैं। 'सरस्वतीचंद्र' में दर्शकों ने उनके रोल को काफी पंसद किया था। फिल्म 'फिर से' में जेनिफर डॉयरेक्टर कुणाल कोहली के अपोजिट नजर आ चुकी है। अब वो कुशाल टंडन के साथ टीवी सीरियल 'बेहद' में नजर आ रही हैं।

Tags: