राकेश ओम प्रकाश मेहरा की अगली फिल्म में नजर आयेंगे ऋतिक रोशन, पढ़ें पूरी खबर !!

अपनी अगली फिल्म में एक कबड्डी खिलाड़ी बन सकते हैं ऋतिक रोशन

WrittenBy
By: Rahul Sharma | Published: July 31, 2017 11:32 AM IST

ऋतिक रोशन ने साल 2017 में 'काबिल' नाम की एक सफल फिल्म दी है, जिसने शाहरुख खान की 'रईस' को भी बॉक्स ऑफिस पर पटखनी दे दी थी। इस फिल्म के बाद हर कोई उनकी नई फिल्म का इंतजार कर रहा है लेकिन लोगों का यह इंतजार लम्बा होता जा रहा है। इस बीच ऋतिक रोशन का नाम कई फिल्मों के साथ जुड़ा है लेकिन किसी को लेकर भी आधिकारिक घोषणा नहीं हो पायी है। अब बॉलीवुड के गलियारों से खबर आ रही है कि ऋतिक रोशन, राकेश ओम प्रकाश मेहरा की अगली फिल्म में एक कबड्डी खिलाड़ी का किरदार निभाने वाले हैं। [इसे भी पढ़ें- अगर आपको है ऋतिक रोशन की ‘कृष-4’ का इंतजार, तो यह खबर आपके लिए है !!]

डीएनए की एक खबर के अनुसार, ऋतिक रोशन बहुत ही जल्द एक खेल पर आधारित फिल्म का हिस्सा बनने वाले हैं, जिसको रॉनी स्क्रूवाला प्रोड्यूस करेंगे। इस फिल्म में ऋतिक रोशन एक कबड्डी खिलाड़ी का किरदार निभाने वाले हैं। रिपोर्ट के अनुसार इस फिल्म को राकेश ओम प्रकाश मेहरा डायरेक्ट करेंगे। इसका टाइटल अभी फाइनल होना है। अगर यह खबर सही साबित होती है तो यह राकेश ओम प्रकाश मेहरा के साथ ऋतिक की यह पहली फिल्म होगी।

राकेश ओम प्रकाश मेहरा की इस फिल्म के अलावा ऋतिक इस समय अपने पापा की कृष-4 की तैयारी में भी जुटे हुए हैं। बताया जा रहा है कि कृष-4 की स्क्रिप्ट पर काम चल रहा है, जो कि बहुत जल्द ही खत्म हो जायेगा और ऋतिक इस साल के अंत तक इसकी शूटिंग शुरु कर देंगे। इसके साथ-साथ ऋतिक रोशन का नाम विकास बहल की सुपर 30 के साथ भी जुड़ा है, जो कि गणितज्ञ की ज़िंदगी पर आधारित फिल्म होगी। [इसे भी पढ़ें- ऋतिक रोशन की ‘कृष-4’ में दिख सकती है यह बॉलीवुड हीरोइन !!]

चलिए जब तक ऋतिक रोशन की किसी नई फिल्म को लेकर आधिकारित घोषणा नहीं होती है, तब तक आप थोड़ा धैर्य बनाकर रखें। हो सकता है कि बहुत ही जल्द ऋतिक किसी खुशखबरी के साथ अपने फैंस के बीच आयें।