Add Bollywood Life as a Preferred SourceAdd bollywoodlife as a Preferred Source

'सुपर 30' के सेट से आई ऋतिक की नई PHOTOS, आम इंसान में बदल गए 'ग्रीक गॉड'

इन तस्वीरों को देखकर ये तो तय है कि ऋतिक की 'सुपर 30' उनकी ग्लैमरस इमेज को तोड़ सिनेमा में उनकी नई छवि गढ़ने जा रही है।

By: Gaurav Nauriyal  |  Published: February 12, 2018 4:13 PM IST

'सुपर 30' के सेट से आई ऋतिक की नई PHOTOS, आम इंसान में बदल गए 'ग्रीक गॉड'

ग्लैमर और चार्म को समेटे हुए बी-टाउन में ग्रीक गॉड के नाम से मशहूर ऋतिक रोशन ने अपनी अपकमिंग फिल्म के लिए अपने लुक्स में जबरदस्त ट्रांसफॉर्मेशन किया है। 'सुपर 30' के सेट से जो तस्वीरें सामने आई हैं, वो बेहतर फिल्म की उम्मीदें जगाने वाली हैं। ऋतिक ने खुद को आनंद कुमार की बॉयोपिक के लिए ऐसे तैयार किया है कि उन्हें पहचानना मुश्किल होता जा रहा है।

आनंद कुमार की इस बॉयोपिक के लिए पिछले दिनों ऋतिक रोशन के फर्स्ट लुक को रिवील गया था। ऋतिक के इस लुक ने खूब सुर्खियां भी बटोरी। खुद आनंद कुमार ऋतिक के लुक्स को देखकर भावुक नजर आए और उन्होंने भी एक्टर के लुक्स को खुद के करीब बताया था। अब जो नई तस्वीरें सेट से सामने आई हैं यकीनन आप भी उन्हें देखकर ऋतिक की पुरानी सिनेमाई छवि बदल लेंगे।

6 पैक एब्स, लहराते हुए बाल, चमकदार स्किन और ग्लैमर से भरे ऋतिक के अब तक के जितने भी अवतार आपने देखें हैं, उन्हें निश्चित तौर पर आप कुछ देर के लिए ही सही लेकिन भूल जाएंगे। इन तस्वीरों को देखकर ये तो तय है कि ऋतिक की 'सुपर 30' उनकी ग्लैमरस इमेज को तोड़ सिनेमा में उनकी नई छवि गढ़ने जा रही है।


बनारस में चल रही है फिल्म की शूटिंग

'सुपर 30' फिल्म के फर्स्ट शेड्यूल की शूटिंग इन दिनों बनारस में चल रही है। बनारस में घाट के कुछ सीन फिल्माने के दौरान ऋतिक की ये नई तस्वीरें सेट से ली गई हैं। शूटिंग देख रहे कई लोग इस दौरान ऋतिक को पहचान भी नहीं सके। रिपोर्ट की मानें तो लोगों को पता ही नहीं चला कि घाट पर बॉलीवुड की किसी बड़ी फिल्म की शूटिंग चल रही है और खुद ऋतिक रोशन उनके बीच में मौजूद हैं।

hrithik

पटना, बनारस और मुंबई में शूट होगी फिल्म
फिल्म का पहला शेड्यूल बनारस में शूट हो रहा है। बनारस में 10 दिनों का शूटिंग शेड्यूल रखा गया है और इसके बाद अगले 10 दिन पटना में फिल्म के कुछ हिस्सों की शूटिंग की जानी है। रिपोर्ट की मानें तो फिल्म का अधिकांश हिस्सा मुंबई में ही शूट किया जाएगा। फिल्म के डायरेक्टर विकास बहल बनारस और पटना को मुंबई में ही रीक्रिएट करने का भी प्लान बना रहे हैं।

बॉयोपिक में ऋतिक की एंट्री से आनंद कुमार हैप्पी
पिछले दिनों जब आनंद कुमार और ऋतिक रोशन की फिल्म के सिलसिले में मुलाकात हुई थी तब आनंद कुमार ने इस बात पर खुशी जताई थी कि ऋतिक उनकी जिंदगी को परदे पर जी रहे हैं। आनंद ने कहा था कि उनको इस बात का पूरा भरोसा है कि ऋतिक उनकी जिंदगी को बेहतर ढंग से परदे पर दिखाएंगे। अपने किरदार की तैयारी के लिए ऋतिक भी मेहनत करने से पीछे नहीं हटते हैं।

hrithik roshan super 30


About the Author

Gaurav Nauriyal