कंगना रनौत की 'मेंटल है क्या' से नहीं टकराएगी 'सुपर 30', ऋतिक रोशन ने इमोशनल पोस्ट लिखकर कहा- मैं खुद को बचाने....

फिर आगे बढ़ेगी 'सुपर 30' की रिलीज डेट

WrittenBy
By: Shivani Bansal | Published: May 9, 2019 6:56 PM IST

ऋतिक रोशन ने की फिल्म 'सुपर 30' कंगना रनौत की फिल्म 'मेंटल है क्या' से नहीं टकराने वाली है। ऋतिक रोशन ने थोड़ी देर पहले ही एक इमोशनल पोस्ट के जरिए सफाई देते हुए कहा है कि वो अपनी फिल्म की रिलीज कंगना रनौत की फिल्म 'मेंटल है क्या' के साथ नहीं करना चाहते। इस पोस्ट में ऋतिक रोशन ने अपनी फिल्म के प्रोड्यूसर्स से अपील की है कि वो इस फिल्म की रिलीज डेट में बदलाव कर दें।

कंगना रनौत और ऋतिक रोशन के बीच छत्तीस का आंकड़ा है। पहले इन दोनों स्टार्स की फिल्म एक साथ 25 जनवरी को रिलीज होने वाली थी। लेकिन उस वक्त कंगना रनौत की फिल्म 'मणिकर्णिका- द क्वीन ऑफ झांसी' के साथ ऋतिक की फिल्म 'सुपर 30' का सामना होना था। उस वक्त भी इस क्लैश को टालकर ऋतिक ने अपनी फिल्म की रिलीज डेट आगे करवा दी थी। इसके बाद इसकी रिलीज डेट 26 जुलाई को रखी गई। एक्सक्लूसिव: कंगना रनौत ने भुलाई दुश्मनी, शाहिद कपूर की अपकमिंग ‘कबीर सिंह’ के लिए खाली किया रास्ता

लेकिन अब इसी दिन कंगना रनौत की दूसरी फिल्म 'मेंटल है क्या' भी पोस्टपोन्ड होते-होते इसी तारीख तक पहुंच गई। हालांकि बीते दिन ही दोनों फिल्मों के मेकर्स ने ये साफ किया था कि उनकी फिल्मों की साथ में रिलीज होने से दूसरे के कारोबार का नुकसान नहीं होगा। कंगना रनौत को महेश भट्ट ने बताया 'बच्ची', कहा- मेरे संस्कार मुझे...

हालांकि ये मामला उस वक्त बिगड़ा जब कंगना रनौत की बहन रंगोली ने इस मामले को तूल देते हुए ऋतिक रोशन को लपेट लिया। कंगना की बहन रंगोली ने एक के बाद एक कई तीखे ट्वीट्स कर ऋतिक रोशन पर अटैक किया। दिन भर चली इस गर्मागर्मी के बाद ऋतिक रोशन ने शाम होते-होते एक इमोशनल पोस्ट के जरिए साफ कर दिया कि वो अपनी फिल्म की रिलीज डेट में बदलाव करना चाहते हैं और इसके लिए प्रोड्यूसर्स से गुहार लगाई है।

देखिए पोस्ट -

View this post on Instagram

A post shared by Hrithik Roshan (@hrithikroshan) on

इसके बाद से एक बार फिर इस फिल्म की रिलीज लटक गई है। अभी तक मेकर्स ने साफ नहीं किया है कि इसकी रिलीज अब कब होगी। नोट करने वाली बात ये है कि ऋतिक की इस मचअवेटेड फिल्म में शुरुआत से ही कई तरह की अड़चने आ रही है। जिसके चलते इस फिल्म की रिलीज आगे ही बढती जा रही है।

बॉलीवुड और टीवी जगत की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें...

बॉलीवुड लाइफ हिन्दी के फेसबुक पेज, ट्विटर पेज और इंस्टाग्राम अकाउंट से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें...