‘कृष 4’ की कहानी का हो गया ऐलान, अब ऋतिक रोशन के सामने पानी भरते दिखेंगे बॉलीवुड के दूसरे स्टार !!

जानिए कृष 4 में क्या कमाल करने जा रहे हैं ऋतिक रोशन ?

WrittenBy
By: Rahul Sharma | Published: September 26, 2017 11:47 AM IST

ऋतिक रोशन पिछले कुछ समय से काफी शांत बैठे हुए थे। जिसकी वजह किसी को समझ नहीं आ रही थी। हालांकि अब उन्होंने एक्शन में आने की तैयारी कर ली है और एक के बाद एक उनकी नई-नई फिल्मों का ऐलान हो रहा है। कल ही यह बात कन्फर्म हुई है कि वो विकास बहल की नई फिल्म सुपर 30 में लीड रोल प्ले करते दिखेंगे और आज यह खबर आ रही है कि वो अपनी सुपरहिट सुपरहीरो सीरीज कृष की चौथी कड़ी में डबल रोल निभायेंगे।

डेक्कन क्रॉनिकल की एक खबर के अनुसार, राकेश रोशन कृष 4 पर पूरी तरह से लग गए हैं और इस बार उन्होंने ऋतिक रोशन के सामने एक बड़ी चुनौती रखी है। राकेश रोशन ने डेक्कन क्रॉनिकल से बात करते हुए बताया है कि, ‘कृष सीरीज की एक और नई फिल्म लिखना आसान नहीं है क्योंकि यह बहुत ही सफल फिल्म सीरीज है। इसमें अच्छा खासा वक्त लगेगा लेकिन मेरी पूरी टीम इस पर काम कर रही है।’ इसके अलावा राकेश ने फिल्म के बारे में कुछ भी नहीं बताया है लेकिन फिल्म से जुड़े एक सोर्स के अनुसार कृष 4 में ऋतिक रोशन डबल रोल निभाते दिखेंगे। [इसे भी पढ़ें- ऋतिक रोशन ने अक्षय कुमार को बाहर का रास्ता दिखाकर हथियाई विकास बहल की यह सुपरहिट फिल्म !!]

सोर्स ने बताया है कि, ‘ऋतिक रोशन कृष 4 में इस बार हीरो और विलेन का किरदार निभाते दिखेंगे। वो खुद नई चुनौतियों का सामना करना चाहते थे और कृष 4 में उन्हें यह काम करने का मौका मिलेगा।’

वैसे आपको बता दें कि कृष और कृष 3 में भी ऋतिक रोशन के डबल रोल निभाये थे। उन्होंने पिछली दोनों फिल्मों में बाप-बेटे का किरदार निभाया था लेकिन कृष 4 में वो खुद ही हीरो और विलेन के रोल में दिखाई देंगे। ऐसे में इस फिल्म का इंतजार करना तो बनता है। वैसे आप इस खबर को जानकर कितने उत्साहित हैं हमें कमेंट करके जरुर बतायें।

https://polldaddy.com/poll/9838456