Hrithik Roshan की बाहों में दिखीं गर्लफ्रेंड Saba Azad, रोमांटिक फोटोज देख फैंस बोले- '2026 में शादी पक्की'

Hrithik Roshan And Saba Azad Photos: ऋतिक रोशन की गर्लफ्रेंड सबा आजाद के साथ की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं. दोनों की तस्वीरों पर फैंस जमकर प्यार लुटा रहे हैं.

By: Shashikant Mishra  |  Published: October 26, 2025 3:50 PM IST

Hrithik Roshan की बाहों में दिखीं गर्लफ्रेंड Saba Azad, रोमांटिक फोटोज देख फैंस बोले- '2026 में शादी पक्की'

बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ ही लव लाइफ को लेकर भी काफी चर्चा में रहते हैं. वह अक्सर अपनी गर्लफ्रेंड सबा आजाद (Saba Azad) के साथ नजर आते हैं और उनकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो जाते हैं. ऋतिक रोशन और सबा आजाद की नई फोटोज चर्चा का विषय बनी हुई हैं. ये कपल एक-दूसरे के साथ रोमांटिक अंदाज में दिखाई दे रहे हैं. दोनों की लेटेस्ट फोटोज पर उनके तमाम चाहने वाले फैंस प्यार बरसा रहे हैं. आइए देखते हैं कि ऋतिक रोशन और सबा आजाद की लेकर फैंस क्या रिएक्शन दे रहे हैं.

ऋतिक रोशन और सबा आजाद की फोटोज हुईं वायरल

ऋतिक रोशन और सबा आजाद ने अपने-अपने इंस्टाग्राम से सेम पोस्ट शेयर किया है. इस कपल ने तीन तस्वीरें शेयर की हैं और इनमें ये कपल एक-दूसरे के साथ रोमांटिक अंदाज में दिखाई दे रहा है. एक-दूसरे का हाथ पकड़े हुए काफी खुश नजर आ रहा है. वहीं, एक तस्वीर में सबा आजद अपने बॉयफ्रेंड ऋतिक रोशन की बाहों में दिखाई दे रहे हैं. उन्होंने इसके साथ कैप्शन लिखा है, 'सर्दियों में घूमने से बेहतर कुछ नहीं होता है.' ऋतिक रोशन और सबा आजाद की प्यारी तस्वीरों पर फैंस कमेंट कर रहे हैं. एक फैन ने लिखा है, '2026 में शादी पक्की.' एक फैन ने लिखा है, 'बेस्ट कपल.' एक फैन ने लिखा है, 'एक साथ प्यारे लगते हैं.' एक फैन ने लिखा है, 'एक-दूसरे के लिए बने हैं.'

TRENDING NOW

ऋतिक रोशन ने साल 2014 में लिया था तलाक

गौरतलब है कि ऋतिक रोशन ने साल 2000 में सुजैन खान के साथ शादी की थी. ऋतिक रोशन और सुजैन खान के दो बेटे हैं. दोनों का साल 2014 में तलाक हो गया. फिलहाल, ऋतिक रोशन और सुजैन खान दोनों बेटे की परवरिश कर रहे हैं. वहीं, ऋतिक रोशन और सबा आजाद बीते कई साल से एक-दूसरे के साथ रिश्ते में हैं. दोनों की शादी की खबरें अक्सर आती रहती हैं. हालांकि, दोनों की तरफ से कोई ऑफिशियल स्टेटमेंट नहीं दिया गया है. ऐसी ही एंटरटेनमेंट (Entertainment News) की लेटेस्ट खबरों के लिए बॉलीवुडलाइफ के साथ बने रहिए.