बॉलीवुड के जानेमाने एक्टर ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) और उनका परिवार लगातार सुर्खियों में बना हुआ है. बीते दिन ही ऋतिक रोशन के कजिन ईशान रोशन (Ishaan Roshan) की शादी हुई है. इस शादी की वजह से लगातार ऋतिक रोशन और उनके बेटे लाइमलाइट में बने हुए हैं. ऋतिक रोशन के बेटों की वीडियोज और तस्वीरें खूब वायरल हो रही हैं. फैंस ऋतिक रोशन के बेटे रेहान और हृदान की जमकर तारीफ कर रहे हैं. अभी ज्यादा समय नहीं हुआ है जब ऋतिक ढ़ोल की धुन में डांस करते नजर आए. वहीं रेहान और हृदान भी इस दौरान स्टाइलिश लुक में नजर आए. इसी बीच रेहान और हृदान का एक वीडियो और वायरल हो रहा है. इस वीडियो को देखकर फैंस रेहान और हृदान को बॉलीवुड का अगली सुपरस्टार बता रहे हैं. दरअसल इस वीडियो में रेहान और हृदान अपने पापा ऋतिक रोशन के साथ डांस करते नजर आ रहे हैं. देसी अंदाज में इन तीनों ने खूब धमाल मचाया. रेहान और हृदान ने अपने पापा को इस दौरान डांस में कड़ी टक्कर दी. रेहान और हृदान ने एक भी डांस स्टेप नहीं छोड़ा है. यही वजह है जो फैंस रेहान और हृदान के डांस के दीवाने हो गए हैं.
ऋतिक रोशन को ये सलाह दे रहे हैं फैंस
रेहान और हृदान अपने लुक्स के जरिए तो पहले ही फैंस पर जादू चला चुके हैं. अब तो फैंस रेहान और हृदान को बॉलीवुड में आने की सलाह दे रहे हैं. फैंस को लगता है कि रेहान और हृदान आते ही ऋतिक रोशन को भी पछाड़ देंगे. फैंस के ये कमेंट सुनकर ऋतिक रोशन का सीना भी गर्व के मारे चौड़ा हो जाएगा. रेहान और हृदान के अलावा राकेश रोशन ने भी बीते दिन खूब लाइमलाइट बटोरी है. रेहान और हृदान के दादा ने ईशान रोशन और ऐश्वर्या सिंह की शादी में खूब रंग जमाया. अब ईशान रोशन और ऐश्वर्या सिंह की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर धमाल मचा रही हैं.
TRENDING NOW
Hrithik Roshan lighting up the dance floor with his sons at his cousin’s wedding ✨?
Pure joy. Pure vibes.
Moments like these hit different. ?#HritikRoshan @iHrithik pic.twitter.com/RbImIwvyLG— CINEINFINITY (@cine_infinity) December 23, 2025
पहले भी सोशल मीडिया की दुनिया हिला चुके हैं रेहान और हृदान
फैंस ईशान रोशन और ऐश्वर्या सिंह की शादी की वीडियोज रीपीट कर करके देख रहे हैं. गौरतलब है कि ऋतिक रोशन अपने बेटों रेहान और हृदान को लाइमलाइट से दूर रखते हैं. हालांकि रेहान और हृदान कई बार सुर्खियों में आ जाते हैं. एक बार तो रेहान और हृदान की एक वीडियो इतनी वायरल हुई थी कि हंगामा ही मच गया था. फैंस को भी अब लगने लगा है कि रेहान और हृदान जल्द ही बॉलीवुड स्टार बनने वाले हैं.
Subscribe Now
Enroll for our free updates