दिनभर ये ऊहापोह की स्थिति बनी रही थी कि आखिर ऋतिक रोशन और कंगना रनौत की फिल्म 26 जुलाई 2019 को साथ में भिड़ने वाली है या नहीं। अब जाकर इस पर स्थिति साफ हो पाई है। कंगना रनौत की फिल्म 'मेंटल है क्या' पहले 21 जून को रिलीज होनी थी। लेकिन क्योंकि ठीक इसी दिन शाहिद कपूर की फिल्म 'कबीर सिंह' पर्दे पर पहुंचने वाली थी तो काफी सोच विचार कर कंगना रनौत की इस फिल्म की तारीख 21 जून से आगे बढ़ाकर 26 जुलाई कर दी गई।
लेकिन यहां एक और गड़बड़ हो गई। ठीक इसी दिन ऋतिक रोशन की फिल्म 'सुपर 30' भी सिनेमाघर पहुंचे वाली है। ऐसे में ये लगभग तय हो गया कि इस दिन दोनों स्टार्स के बीच बॉक्स ऑफिस पर कड़ी टक्कर होनी है। लेकिन इसके बाद इस पर भी संशय के बादल छाने लगे और खबर मिली की मेकर्स ने इस क्लैश को टालने के लिए ऋतिक रोशन की फिल्म 'सुपर 30' की रिलीज को और आगे बढ़ाने का फैसला लिया है। एक्सक्लूसिव: कंगना रनौत ने भुलाई दुश्मनी, शाहिद कपूर की अपकमिंग ‘कबीर सिंह’ के लिए खाली किया रास्ता
हालांकि ये फैसला मेकर्स के लिए किसी नुकसान से कम नहीं था। लेकिन अब इन खबरों पर आधिकारिक तौर पर बयान सामने आ गया है। ऋतिक रोशन की फिल्म 'सुपर 30' के मेकर्स ने तय कर लिया है कि इस फिल्म को 26 जुलाई के ही दिन रिलीज किया जाएगा और कंगना रनौत की फिल्म से डर कर इसकी रिलीज डेट में किसी तरह का भी बदलाव नहीं किया जाने वाला है। इसकी जानकारी ट्रेड एनलिस्ट तरण आदर्श ने ट्वीट कर दे दी है। सलमान, अजय, रणवीर और अक्षय जैसे कलाकारों से कड़ी टक्कर लेने की तैयारी में है कंगना रनौत, पुलिस की वर्दी में तस्वीरें हुई वायरल
देखिए ट्वीट-
Here comes the *OFFICIAL* confirmation about #Super30... No, the Hrithik Roshan starrer is *not* postponed/pushed ahead... The release date remains the same: 26 July 2019.
— taran adarsh (@taran_adarsh) May 7, 2019
अब इससे ये बात तो साफ हो गई है कि एक बार फिर बॉलीवुड के सुपरहीरो ऋतिक रोशन बॉक्स ऑफिस पर अपनी 'कृष 3' को-स्टार कंगना रनौत के साथ टकराने वाले हैं। इसके बाद से अब इन दोनों स्टार्स के बीच भी इस फिल्म की भिड़ंत देखने की चाह बढ़ जाने वाली है। टाइगर श्रॉफ, आलिया भट्ट से लेकर इन सितारों ने असल जिंदगी में कभी नहीं देखा कॉलेज का मुंह...! देखिए लिस्ट
इससे पहले भी ऋतिक रोशन की 'सुपर 30' से कंगना रनौत की फिल्म 'मणिकर्णिका- द क्वीन ऑफ झांसी' की टक्कर होनी थी। इन दोनों की रिलीज डेट पहले 25 जनवरी ही थी। लेकिन बाद में ऋतिक रोशन की इस फिल्म की रिलीज डेट को आगे बढ़ाकर 26 जुलाई कर दिया गया था। तो जो टक्कर तब नहीं हो पाई थी, अब होगी।
बॉलीवुड और टीवी जगत की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें...
बॉलीवुड लाइफ हिन्दी के फेसबुक पेज, ट्विटर पेज और इंस्टाग्राम अकाउंट से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें...