'सुपर 30' के नए गाने का पहला लुक आया सामने, ऋतिक रोशन ने शेयर कर दी खुद जानकारी

ऋतिक रोशन बहुत जल्द फिल्म ‘सुपर 30’ में दिखाई देंगे।

WrittenBy
By: Ujwala Dharpawar | Published: June 28, 2019 5:22 PM IST

ऋतिक रोशन बहुत जल्द फिल्म ‘सुपर 30’ में दिखाई देंगे। इस फिल्म को पिछले कुछ समय से सोशल मीडिया के जरिए प्रमोट किया जा रहा हैं। फिल्म का ट्रेलर हाल ही में मेकर्स ने रिलीज किया था जोकि दर्शकों को काफी पसंद आया था। ट्रेलर रिलीज करने से पहले फिल्म ‘सुपर 30’ के कुछ पोस्टर्स भी रिलीज हुए थे। अब इसी लिस्ट में फिल्म से जुड़ी एक और तस्वीर सामने आई है। जी हां, फिल्म ‘सुपर 30’ का एक नया गाना रिलीज होने वाला है। इस गाने के बोल ‘बसंती नो डांस’ है। ये गाना रिलीज होने से पहले मेकर्स ने इसकी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है।

विशाल भारद्वाज की फिल्म से हुए शाहिद कपूर के भाई बाहर, सामने आई ये बड़ी वजह


सामने आई इस तस्वीर में ऋतिक रोशन उनके कुछ विद्यार्थी दिखाई दे रहे हैं। मालूम हो कि फिल्म में ऋतिक रोशन का किरदार बिहार के मैथमेटिशियन आनंद कुमार का है। इस गाने की तस्वीर शेयर करते हुए ऋतिक रोशन के कैप्शन में लिखा- ‘यह गाना एक ऐसा अनुभव है जिसे मैं हमेशा के लिए संजोग से रखूंगा। इन 30 ने उनके दिलों में उँडेल दिया जो मुझे 30 साल की अविश्वसनीय यादों को याद करेंगे।‘ सोशल मीडिया पर ऋतिक रोशन ने शेयर की हुई ये तस्वीर तेजी से वायरल हो रही हैं। देखें-

ग्लैमरस लुक को छोड़ कंगना रनौत ने अपनाया देसी अवतार, सेंसर बोर्ड ऑफिस के बाहर आई नजर

मिली जानकरी के अनुसार, ऋतिक रोशन अपने सुपर 30 के साथ जमकर डांस करते दिखाई देंगे। इस फोटो से पहले हाल ही में ऋतिक ने एक और तस्वीर शेयर की थी जिसमें वो बस के पास पापड़ बेचते नजर आए थे। इस फिल्म में ऋतिक रोशन के साथ मृणाल ठाकुर भी अहम किरदार में दिखाई देंगी। फिल्म में उनका किरदार ऋतिक रोशन की पत्नी का होगा। मृणाल ठाकुर एक मराठी एक्ट्रेस है। इसके साथ ही वो एकता कपूर की एक सीरियल में भी दिखाई दे चुकी है। फिल्म का निर्देशन विकास बहल ने किया है । ये फिल्म 12 जुलाई को रिलीज होने वाली है।

बॉलीवुड और टीवी जगत की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें...

बॉलीवुड लाइफ हिन्दी के फेसबुक पेज, ट्विटर पेज और इंस्टाग्राम अकाउंट से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें...