Add Bollywood Life as a Preferred SourceAdd bollywoodlife as a Preferred Source

BREAKING !! Hrithik Roshan ने ठुकराई Sanjay Leela Bhansali की ‘Gangubai Kathiawadi’, ऑफर हुआ था इस डॉन का किरदार

ताजा मीडिया रिपोर्ट के अनुसार ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) ने संजय लीला भंसाली (Sanjay Leela Bhansali) की गंगूबाई काठियावाड़ी (Gangubai Kathiawadi) में हाजी मस्तान का किरदार निभाने से इंकार कर दिया है।

By: Rahul Sharma  |  Published: November 6, 2019 11:25 PM IST

BREAKING !! Hrithik Roshan ने ठुकराई Sanjay Leela Bhansali की ‘Gangubai Kathiawadi’, ऑफर हुआ था इस डॉन का किरदार
Hrithik Roshan turns down Haji Mastan’s role in Alia Bhatt's upcoming ‘Gangubai Kathiawadi’

बॉलीवुड के ग्रीक गॉड ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) ने साल 2019 में सुपर 30 (Super 30) और वॉर (War) जैसी दो ब्लॉकबस्टर फिल्में दी हैं, जिन्होंने बॉक्स ऑफिस पर कमाई के नए-नए रिकॉर्ड बनाए हैं। इन दोनों फिल्मों के हिट होने के बाद ट्रेड एक्सपर्ट्स एक बार फिर से यह बात कहने लगे हैं कि खान तिकड़ी के बाद अगर किसी स्टार में 300 करोड़ का आंकड़ा पार करने का दम है तो वो केवल ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) हैं। यही वजह है कि ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) भी अपने अपकमिंग प्रेजेक्ट्स को लेकर बहुत सोच-विचार कर रहे हैं।

हाल में ऐसी खबरें सामने आई थीं कि ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) को डायरेक्टर संजय लीला भंसाली (Sanjay Leela Bhansali) ने अपनी अपकमिंग फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी (Gangubai Kathiawadi) में हाजी मस्तान का किरदार ऑफर किया है। संजय लीला भंसाली (Sanjay Leela Bhansali) को लगता है कि हाजी मस्तान के किरदार में ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) एकदम फिट बैठेंगे। अगर ताजा रिपोर्ट्स की बात की जाए तो सुनने में आ रहा है कि ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) ने संजय लीला भंसाली (Sanjay Leela Bhansali) का यह ऑफर ठुकरा दिया है।

{इसे भी पढ़ें- BRERAKING !! Hrithik Roshan ने Ajay Devgn के जबड़े से निकाल ली Sanjay Leela Bhansali की ये ब्लॉकबस्टर फिल्म}

पीपिंग मून की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) ने संजय लीला भंसाली (Sanjay Leela Bhansali) की अपकमिंग फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी (Gangubai Kathiawadi) में हाजी मस्तान का किरदार करने से इंकार कर दिया है। हाजी मस्तान ने 60 से लेकर 80 के दशक तक बंबई पर राज किया था। ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) ने इतने दमदार किरदार को किस वजह के चलते ठुकराया है यह तो आने वाले वक्त में ही पता चलेगा लेकिन इतना तय माना जा सकता है कि गंगूबाई काठियावाड़ी (Gangubai Kathiawadi) आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) की वो फिल्म नहीं होगी, जिसमें ये पहली बार साथ दिखाई देंगे।

{इसे भी पढ़ें- Shocking!! ऋतिक रोशन ने छोड़ दी फराह खान की 'सत्ते पे सत्ता' रीमेक?}

बताते चलें कि ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) का नाम इस समय सत्ते पे सत्ता रीमेक (Satte Pe Satta) और कृष 4 (Krrish 4) के साथ भी जुड़ रहा है लेकिन कलाकार ने अभी तक किसी फिल्म का आधिकारिक ऐलान नहीं किया है। ऐसा लग रहा है कि वॉर एक्टर बहुत संभलकर अपनी अगली फिल्म घोषित करना चाहते हैं, ताकि उन्होंने जो जगह दोबारा हासिल की है वो उनके हाथ से ना निकल जाए।

बॉलीवुड और टीवी जगत की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें...

बॉलीवुड लाइफ हिन्दी के फेसबुक पेज, ट्विटर पेज और इंस्टाग्राम अकाउंट से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें...