Don 3 Update: फरहान अख्तर की डॉन 3 इन दिनों चर्चा में बनी हुई हैं. इस फिल्म में पहले रणवीर सिंह नजर आने वाले थे लेकिन अचानक ही फिल्म धुरंधर की सक्सेस के बाद रणवीर सिंह की तरफ से एक फैसला लिया गया, जिसे सुनकर हर कोई हैरान रह गया. रणवीर सिंह ने इस फिल्म को अचानक ही छोड़ दिया है, जिसके बाद अब डॉन 3 की टीम अपनी फिल्म के लिए एक चेहरे की तलाश में जुट गई है और अब मेकर्स की तलाश एक एक्टर तक पहुंचकर रुक गई है. डॉन 3 के लिए एक एक्टर का नाम सामने आया है, जो इस फिल्म में नजर आते हैं, तो तहलका मचा देंगे. हालांकि, अभी बातचीत जारी है.
डॉन 3 में होगी ऋतिक रोशन की एंट्री?
डॉन 3 (Don 3) से जुड़ी एक रिपोर्ट सामने आई है, जिसमें दावा किया गया है कि फरहान अख्तर की फिल्म में ऋतिक रोशन की एंट्री हो सकती हैं. रणवीर की जगह डॉन का किरदार ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) निभा सकते हैं लेकिन इस पर अभी फरहान अख्तर और उनकी टीम सोच विचार कर रही है. ऋतिक के आने पर अभी चर्चा जारी है. फिल्मफेयर की रिपोर्ट में इसकी वजह का खुलासा किया गया है. रिपोर्ट में बताया गया है कि ऋतिक रोशन पहले ही वॉर और कृष फ्रेंचाइजी का चेहरा है. वॉर के दो पार्ट रिलीज हो चुके हैं और कृष के भी 3 पार्ट रिलीज हो चुके हैं. ऐसे में ऋतिक को डॉन फ्रेंचाइजी से जोड़ने पर बातचीत चल रही है. कहा जा रहा है कि ऋतिक के नाम पर मुहर लग सकती है लेकिन ऋतिक इस प्रोजेक्ट से जुड़ना चाहते हैं या नहीं... ये भी एक सवाल है. ऋतिक डॉन 2 का ऑफर पहले ठुकरा चुके हैं.
TRENDING NOW
ऋतिक रोशन ने क्यों ठुकराई डॉन 2
बता दें कि डॉन 2 में फरहान अख्तर शाहरुख खान को लेकर आए थे लेकिन ये भी सच है कि उनकी पहली पसंद ऋतिक रोशन थे. ये बात साल 2004 की, जब ऋतिक रोशन अपनी फिल्म लक्ष्य में बिजी थे और फरहान उन्हें डॉन 2 के लिए साइन करना चाहते थे. इस दौरान फरहान और ऋतिक के बीच डॉन 2 को लेकर सहमति बन गई थी. दावा किया जाता है कि ऋतिक इस फिल्म को करने के लिए तैयार हो गए थे लेकिन फिर फरहान अख्तर ने शाहरुख खान को फिल्म का हिस्सा बन लिया. एंटरटेनमेंट (Entertainment News) की लेटेस्ट खबरों के लिए बॉलीवुडलाइफ के साथ बने रहिए.
Subscribe Now
Enroll for our free updates