ऋतिक रोशन की काबिल का पहला टीज़र पोस्टर हुआ रिलीज़

पोस्टर में चारो ओर अंधेरा है और एक स्याह अक्सा नज़र आया रहा है, ऊपर लिखा है 'दिमाग सब देखता है'।

WrittenBy
By: अल्ताफ़ शेख | Published: October 23, 2016 9:46 PM IST

बॉलीवुड के माचोमैन ऋतिक रोशन ने अपनी फिल्म काबिल का टीज़र पोस्टर रिलीज़ कर दिया है।इससे पहले काबिल का टीज़र ट्रेलर रिलीज़ हो चूका है। अनिल कपूर समेत बॉलीवुड की कई हस्तियों ने काबिल के टीज़र की सराहना कर चुके हैं। जिस तरह टीज़र में ऋतिक नज़र नहीं आ रहे हैं ठीक उसी तरह से काबिल के फर्स्ट टीज़र पोस्टर में भी ऋतिक नज़र नहीं आ रहे हैं।

ऋतिक ने काबिल का फर्स्ट टीज़र पोस्टर ट्वीट करते हुए लिखा है कि, 'The darkness was his playground' यानी कि 'अंधेरा उसके खेल का मैदान था'। इस पोस्टर में एक स्याह अक्स नज़र आ रहा है। पोस्टर में चारो ओर अंधेरा है। यह काला सा अक्स किसी और का नहीं बल्कि ऋतिक रोशन का है, जिसके हाथ में एक लोहे की लंबी रॉड जैसा कुछ नज़र आ रहा है। ऐसा प्रतीत हो रहा है जैसे किसी को कोई किसी से बड़ा बदला लेना चाह रहा है।[इसे भी पढ़ें:ऋतिक रोशन और यामी गौतम की 'काबिल' की कहानी हुई लीक, फ़िल्म एक्शन से भरपूर है लेकिन यामी अपने करियर के साथ कर रही हैं खिलवाड़]

पोस्टर के ऊपर अंग्रेजी में लिखा है 'The mind see all' 'यानि की दिमाग सब देखता है' देखकर फिल्म के बारे में अधिक जानने की जिज्ञासा जागती है। नीचे काबिल की रिलीज़ डेट दी गई है। जैसी की फिल्म की कहानी है कुछ उसरी तरह की झलक फिल्म के पहले टीज़र पोस्टर में नज़र आ रही है। बता दें की काबिल में अंधा लड़का(ऋतिक रोशन) और अंधी लड़की(यामी गौतम) एक दुसरे से प्यार करते हैं। फर्स्ट हाफ़ तक दोनों की लव स्टोरी आम हिंदी फिल्मों की प्रेम कहानियों की तरह चलती है।

लेकिन इंटरवल से पहले लड़की का बलात्कार कर उसकी हत्या कर दी जाती है, और कहानी का पूरा रुख ही बदल जाता है। इसके बाद बॉयफ्रेंड अंधा होने के बावजूद गुंडों से बदला लेता है। इस कहानी को फिल्मी मसाले के साथ काबिल के नाम से परदे पर पेश किया जाएगा।[इसे भी पढ़ें:करीना, परिणीति ने ठुकराई तब कहीं यामी को मिली 'काबिल']

काबिल ऋतिक के लिए बेहद चैलेंजिंग फिल्म है लेकिन एक्ट्रेस यामी गौतम के लिए काबिल का रोल बेहद ज़्यादा चैलेंजिंग साबित होगा। क्योंकि एक तो अंधी लड़की का किरदार और दूसरा यह की फर्स्ट हाफ़ में एक्ट्रेस मर जाती है।फिल्म का ट्रेलर दीवाली के मौके पर 28 अक्टूबर को रिलीज किया जायेगा, जिसमें लोगों को फिल्म के बारे मे समझने का ज्यादा मौका मिलेगा। तब तक नीचे दिए वीडियो पर क्लिक कर आप काबिल का टीज़र देखिए।