बीते दिनों ही ऋतिक रोशन ने अपना 46वां जन्मदिन काफी धूमधाम से मनाया। इस दौरान फैंस के साथ-साथ कई बॉलीवुड सेलेब्स ने बॉलीवुड के ग्रीक गॉड को ढेर सारी बधाईयां दी। वहीं हर कोई इस इंतजार में था कि शायद ऋतिक अपने जन्मदिन के अवसर पर अपनी आने वाली नई फिल्म सुपर 30 से जुड़ी कोई ना कोई नई जानकारी जरुर देंगे। खैर ऐसा नहीं हुआ और अनुमान लगाया जाने लगा कि हो सकता है कि ऋतिक ने फिल्म की रिलीज डेट को आगे बढ़ाने का मन बना लिया है।
बता दें कि पहले ये फिल्म 25 जनवरी, 2019 के दिन सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली थी। दिलचस्प बात यह है कि इसी दिन कंगना रनौत की धमाकेदार फिल्म मणिकर्णिका भी रिलीज होने वाली है। फैंस बॉक्स ऑफिस पर होने वाली इस तगड़ी भिड़ंत को देखने के लिए काफी एक्साइटेड थे लेकिन अफसोस कि अब ऐसा नहीं होगा। 'रंग दे बसंती' से लेकर 'बजरंगी भाईजान' तक, इन 7 ब्लॉकबस्टर फिल्मों को रिजेक्ट कर चुके हैं ऋतिक रोशन, देखें पूरी लिस्ट
जी हां हम ऐसा इसलिए कह रहे है क्योंकि ऋतिक ने सुपर 30 की रिलीज डेट को वाकई में आगे बढ़ा दिया है। कुछ देर पहले ही ऋतिक ने ट्विटर के जरिए जानकारी दी है कि अब वह इस फिल्म को 26 जुलाई के दिन रिलीज करने वाले है। ऋतिक ने ट्विटर पर लिखा है कि मुझे ये घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि सुपर 30 अब 26 जुलाई, 2019 को रिलीज होने वाला है। इसी के साथ ऋतिक ने आगे लिखा है कि, 'बहुत जल्द समय बदलने वाला है।' ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ की अपकमिंग एक्शन फिल्म बॉक्स ऑफिस पर करेगी 500 करोड़ का आकड़ा पार, ये 7 बातें दे रही है गवाही
नीचे देखें ऋतिक रोशन का ट्वीट...
Happy to announce that#Super30 is headed for release on July 26, 2019.
बहुत जल्द समय बदलने वाला है!
@RelianceEnt @NGEMovies @mrunal0801 @TheAmitSadh @nandishsandhu @super30film
— Hrithik Roshan (@iHrithik) January 12, 2019
बता दें कि इस फिल्म का निर्देशन ‘क्वीन’ जैसी दमदार फिल्म देने वाले निर्देशक विकास बहल ने किया है। बात की जाए ‘सुपर 30’ की कहानी की तो यह बिहार के जाने माने गणितज्ञ आनंद कुमार की जिंदगी के इर्द गिर्द घूमती है। इस फिल्म में टीवी अदाकारा मृणाल ठाकुर इस फिल्म के जरिए फिल्मी दुनिया में कदम रखने वाली है। वैसे आप ‘सुपर 30’ को देखने के लिए कितने उत्सुक है? कमेंटबॉक्स में जरुर बताइएगा।
बॉलीवुड और टीवी जगत की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें...
बॉलीवुड लाइफ हिन्दी के फेसबुक पेज, ट्विटर पेज और इंस्टाग्राम अकाउंट से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें...