Also Read
'मुकद्दर का सकिंदर', 'दो अनजाने', 'खूबसूरत' और 'उमराव जान' जैसी फिल्मों के जरिए 70 और 80 के दशकों में अपनी दिलकश अदाकारी दिखाने वाली बॉलीवुड अभिनेत्री रेखा आज पुरे 62 साल की हो चुकी है।
रेखा का भले ही आज जन्मदिन है लेकिन वे अपनी ज़िन्दगी के हर दिन को ख़ास मानती है। एक इंटरव्यू में रेखा ने कहा कि , पता नहीं क्यों लोग किसी ख़ास दिन को या जन्मदिन को विशेष मानते है। मै तो अपना हर दिन विशेष मानती हूँ और त्योहारों की तरह जीती हूँ। रेखा जी आपकी ये बातें सुनकर हमाए दिल में आपके लिए और भी इज्जत बढ़ गई है लेकिन सच तो ये है कि आपके फैन्स के लिए आपका जन्मदिन विशेष ही है, इसलिए देश के कोने कोने में लोग आपका हैप्पी बर्थडे मना रहे है।
सुबह से ही सोशल मीडिया पर रेखा को जन्मदिन की शुभ कामनाएं देने का सिलसिला शुरू है। हम चाहते है कि आपको हमारी भी उम्र लग जाए लेकिन जब रेखा के निजी ज़िन्दगी की बात आती है तो बड़ा दुःख होता है। रेखा के ज़िन्दगी में बड़े उतार-चढाव आए, बावजूद इसके उन्होंने एक सीधा जीवन जीना ही चुना। आपको बतादे कि, एक ज्योतिषी ने रेखा पर भविष्यवाणी कर दी थी कि रेखा के ग्रहों का कुछ ऐसा मेल है, जिसकी वजह से उन्हें पति का सुख कभी नहीं मिलेगा।हालाकि, रेखा ने कभी ज्योतिष की बात को सही नहीं माना और शादी की, पर जो है वो आपके सामने है।
विनोद मेहरा और रेखा के रोमांस के खूब चर्चे हुए।कहा जाता है कि रेखा और विनोद मेहरा ने गुपचुप शादी भी कर ली थी, हालांकि एक टीवी शो में रेखा ने इससे इंकार करते हुए विनोद को अपना 'अच्छा दोस्त' बताया था।
किरण कुमार के साथ रेखा का नाम कुछ समय के लिए जुड़ा।कहा जाता है कि विनोद मेहरा से संबंध टूटने के बाद रेखा बहुत निराश थी और किरण ने उन्हें ऐसे समय रोने के लिए कंधा दिया।
संजय दत्त से नजदीकियों की चर्चा भी हुई और दोनों के शादी करने की खबरें भी आईं, लेकिन इन बातों में कोई दम नहीं था।
रेखा जिस पुरुष की तलाश में थी वो उन्हें अमिताभ में मिला। अमिताभ से मिलने के बाद रेखा का कायापलट हो गया। लुक से लेकर तो रेखा की सोच तक में बदलाव आ गया। वे मैच्योर हो गईं और बातों की गंभीरता को समझने लगी।
रेखा ने आगे चलकर उद्योगपति मुकेश अग्रवाल से शादी की लेकिन जाने क्यों मुकेश अग्रवाल ने आत्महत्या करली जबकि पीछे एक नोट छोड़ गए जिसमे लिखा कि, मेरे आत्महत्या करने में किसी का भी हाथ नहीं है।
इनसब में बावजूद रेखा ने फिल्म जगत में एक के बाद एक अभिनय किए, जो आज के युवाओं के लिए प्रेरणा श्रोत है।