हम सब जानते हैं कि साल 2009 से पहले तक बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान का करियर कैसा चल रहा था ? जाने-माने डांसर और निर्देशक प्रभुदेवा ने फिल्म 'वांडेट' के लिए सलमान खान से ऐसा हाथ मिलाया कि उसके बाद से अब तक भाईजान ने फ्लॉप फिल्म का मुंह नहीं देखा है। अगर ऐसा कहा जाए कि फ्लॉप फिल्मों के रथ पर सवार सलमान खान का करियर प्रभुदेवा ने 'वांटेड' जैसी फिल्म से दोबारा बना दिया तो गलत नहीं होगा।
हालांकि प्रभुदेवा, सलमान खान के चमकते करियर का श्रेय बिल्कुल भी नहीं लेना चाहते हैं। प्रभुदेवा ने मीडिया से बात करते हुए बताया है कि, ‘मुझे नहीं लगता है कि सलमान खान के करियर को रिवाइव करने का श्रेय मुझे लेना चाहिए। हर कलाकार की जिंदगी में कुछ अप्स एंड डाउंस आते हैं। सलमान खान हमेशा से सुपरस्टार थे। मैं तो यह कहूंगा कि उन्होंने मुझे वांटेड डायरेक्ट करने का चांस देकर मुझ पर अहसान किया है। वो चाहते तो आसानी से वांटेड के लिए किसी दूसरे डायरेक्टर को हायर कर लेते। मैं तो यह कहूंगा कि बोनी कपूर और सलमान खान ने बॉलीवुड में मेरी एक डायरेक्टर के तौर पर एंट्री कराई है। जिसके लिए मैं उनका हमेशा शुक्रगुजार रहूंगा।’
TRENDING NOW
आपको बता दें कि अब प्रभुदेवा सलमान खान की नई फिल्म 'दबंग 3' का डायरेक्शन भी करने वाले हैं। जो कि भाईजान की सुपरहिट 'दबंग' सीरीज की तीसरी कड़ी होगी। हालांकि अगर प्रभुदेवा की पिछली दो फिल्मों पर नजर डालें तो वो बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल दिखाने में नाकामयाब रही हैं। इस पर प्रभुदेवा ने बताया है कि, ‘जब आपके काम को दर्शक पसंद करते हैं तो लोग आपके पीछे भागते हैं और जब आपके काम को दर्शक नकार देते हैं तो लोग आपके साथ काम करने से पहले दो बार सोचते हैं। मुझे लगता है कि एक कलाकार या एक एक्टर उतना ही बेहतरीन होता है, जितनी उसकी आखिरी फिल्म।’
प्रभुदेवा ने डायरेक्शन पर बात करते हुए कहा है, ‘मुझे एक्सपेरिमेंट करने का बहुक शौक है लेकिन एक निर्देशक के तौर पर मैं एक सेट फार्मूला पर चलता हूं। एक फिल्म पर प्रोड्यूसर का बहुत रुपये लगता है, ऐसे में आप किसी भी चीज को भी लाइटली नहीं ले सकते हैं। एक फिल्म के साथ कई लोगों का करियर दांव पर होता है, इसलिए आपको काफी ध्यान से काम करना होता है।’
आपको बता दें कि प्रभुदेवा 13 अप्रैल के दिन अपनी साइलेंट थ्रिलर फिल्म मरकरी लेकर दर्शकों के सामने आयेंगे। जिसके लिए वो जगह-जगह जाकर प्रमोशन कर रहे हैं। यह फिल्म वरुण धवन की अक्टूबर के साथ सिनेमाघरों में दस्तक देगी।
Subscribe Now
Enroll for our free updates
