Add Bollywood Life as a Preferred SourceAdd bollywoodlife as a Preferred Source

मैं अपने दायरों से बढ़कर काम करना चाहती हूं: सोनाक्षी सिन्हा

'कलंक', 'हैप्पी भाग जाएगी' और 'दबंग 3' में नजर आएंगी सोनाक्षी

By: IANS  |  Published: May 23, 2018 12:58 PM IST

मैं अपने दायरों से बढ़कर काम करना चाहती हूं: सोनाक्षी सिन्हा

सोनाक्षी सिन्हा बॉलीवुड में अपना अच्छा खासा नाम बना चुकी है। सोनाक्षी अब तक 'दबंग', 'लुटेरा', 'वन्स अपॉन अ टाइम इन मुंबई', 'इत्तेफाक' जैसी कई बेहतरीन फिल्में दे चुकी है। हाल ही में अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा ने कहा है कि उनका लक्ष्य लगातार अपने दायरों से बढ़कर खुद का सर्वश्रेष्ठ देना है।

सोनाक्षी ने आईएएनएस से कहा, 'मेरा लक्ष्य लगातार अपने दायरों से बढ़कर हर रोज अपना सर्वश्रेष्ठ देने की दिशा में आगे बढ़ना है। मैंने पहले ऐसा कभी नहीं किया, लेकिन, अब मैं केवल बेहतर और बेहतर करना चाहती हूं।'

उन्होंने कहा, 'मैं अपने दायरों से बढ़कर काम करना चाहती हूं और मैं जो भी करती हूं उसके लिए खुद को चुनौती देना चाहती हूं - अपने खानपान से लेकर रोजमर्रा के व्यायाम तक में। आखिरकार कड़ी मेहनत और समर्पण ही काम आता है। इसका कोई शॉर्टकट नहीं है।'

सोनाक्षी और 'कलंक' के उनके सह-कलाकार वरुण धवन इंस्टाग्राम पर अपनी फिटनेस स्टोरी साझा करते रहते हैं। वे अपने वर्कआउट सेशन की क्लिप्स भी साझा करते रहते हैं।

अभिनेत्री 'हैप्पी भाग जाएगी' के सीक्वल 'हैप्पी फिर भाग जाएगी' में नजर आएंगी। यह फिल्म 24 अगस्त को रिलीज होगी। यह फिल्म इरोज इंटरनेशनल और आनंद एल राय के कलर येल्लो प्रोडक्शंस के बैनर के तहत निर्मित है।

सोनाक्षी की बाकी आगामी फिल्मों की बात करें तो बहुत जल्द वह निर्देशक अभिषेक वर्मन की फिल्म 'कलंक' में नजर आएंगी। इस फिल्म में आलिया भट्ट, वरुण धवन, आदित्य रॉय कपूर, माधुरी दीक्षित और संजय दत्त मुख्य भूमिकाओं में है। इसके अलावा सोनाक्षी सलमान खान की
'दबंग 3' में भी नजर आएंगी।


About the Author

IANS