पैसों की कमी के चलते पैडमैन जैसी फिल्में नहीं बना पाता था: अक्षय कुमार

अक्षय कुमार की नई फिल्म पैडमैन 9 फरवरी के दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

WrittenBy
By: IANS | Published: February 6, 2018 4:12 PM IST

अक्षय कुमार को अपनी आगामी फिल्म 'पैडमैन' पर गर्व है। अभिनेता का कहना है कि वह हमेशा से सामाजिक रूप से प्रासंगिक सिनेमा का समर्थन करना चाहते थे, लेकिन पैसों की कमी के कारण वह ऐसा नहीं कर सके। अभिनेता ने कहा कि सैनिटरी पैड्स पर कोई भी व्यावसायिक फिल्म नहीं बनीं, यहां तक कि हॉलीवुड में भी नहीं, क्योंकि लोग सार्वजनिक रूप से इस विषय पर बातचीत करना पसंद नहीं करते।

[इसे भी पढ़ें- अक्षय कुमार की ‘गोल्ड’ का टीजर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर गदगद हुए फैंस, देखें सबूत]

अक्षय सोमवार को 'पैडमैन' के प्रचार के लिए दिल्ली पहुंचे। उन्होंने कहा, "मैं हमेशा से इस तरह की फिल्म बनाना चाहता था, लेकिन तब मैं निर्माता नहीं था। मेरे पास पर्याप्त पैसा नहीं था, लेकिन अब मैं यह कर सकता हूं। मेरी पत्नी ने अरुणाचलम मुरुगनाथम के बारे में मुझे बताया और फिर हम आर. बाल्की से मिले और इस पर फिल्म बनाने के बारे में विचार किया।"

उन्होंने कहा, "सैनिटरी पैड्स या मासिक धर्म स्वच्छता पर हॉलीवुड तक में कोई फिल्म नहीं है। लोग हमेशा वृत्तचित्र बनाते हैं लेकिन व्यवसायिक फिल्म बनाना नहीं चाहते क्योंकि वे इस मुद्दे से दूर रहना चाहते हैं। हमने ऐसा करने की कोशिश की है।"

अरुणाचलम मुरुगनाथम भी इस संवाददाता सम्मेलन का हिस्सा बने और उन्होंने फिल्म पर अपने विचार साझा किए। मुरुगनाथम ने कहा, "मैंने कभी नहीं सोचा था कि मेरी जिंदगी और मेरे काम पर एक फिल्म बनेगी। जब मैं 'माहवारी' शब्द कहता, तो लोग मुझे मारने लगते थे किसने सोचा होगा कि एक समय होगा जब मेरे जीवन पर फिल्म बनेगी?"

देखें वीडियो:

जब अक्षय कुमार से पूछा गया कि वो टॉयलेट एक प्रेम कथा और पैडमैन जैसी फिल्में बना चुके हैं। अब उनका मन किस विषय पर फिल्म बनाने का है ? तो खिलाड़ी कुमार ने बताया, 'देखिए मैं पहले से सोचकर नहीं रखता हूं मैं कब कौन सी फिल्म बनाऊंगा। मेरे लिए अगर कोई अच्छा विषय मिलता है तो मैं उस पर फिल्म बना लेता हूं।'