कंगना रनौत ने करणी सेना के खिलाफ कसी कमर, कहा “मैं भी एक राजपूत हूं……..”

कंगना रनौत ने करणी सेना को जवाब देते हुए कहा है कि अगर वो ‘मणिकर्णिका’ का विरोध करते हैं तो उनको इसका खामियाजा भरना पड़ेगा।

WrittenBy
By: IANS | Published: January 18, 2019 5:50 PM IST

अभिनेत्री कंगना रनौत अपनी आने वाली फिल्म 'मणिकर्णिका' को लेकर काफी उत्साहित दिख रही हैं| फिल्म को लेकर कंगना ने कहा है कि वो राजपूत करणी सेना से मुकाबला करने के लिए तैयार हैं| बता दें कि कंगना रनौत को करणी सेना की तरफ से धमकी दी गई है कि अगर फिल्म रिलीज करने से पहले उन्हें नहीं दिखाई गई तो वो इसका विरोध करेंगे। रिपोर्ट के मुताबिक, करणी सेना की महाराष्ट्र शाखा ने आरोप लगाते हुए फिल्म का विरोध किया कि फिल्म में एक ब्रिटिश अधिकारी के साथ लक्ष्मीबाई का रिश्ता दिखाया गया है।

सलमान खान की दोस्ती को लेकर कंगना रनौत ने दिया बड़ा बयान, कहा ‘अगर वो मेरे पास आएंगे तो...

करणी सेना जिसने 2017 में 'पद्मावत' का भारी विरोध किया था, उसने यह भी दावा किया है कि फिल्म में रानी को एक विशेष गाने पर नाचते दिखाया गया है जो परंपराओं के विरुद्ध है। इन लोगों ने निर्माताओं से फिल्म रिलीज करने से पहले उन्हें दिखाने की मांग की है।

वही कंगना का फिल्म को लेकर कहाना है कि, "चार इतिहासकारों ने 'मणिकर्णिका..' को प्रमाणित किया है। हमें सेंसर बोर्ड से भी प्रमाणपत्र भी मिला है। करणी सेना को इससे अवगत करा दिया गया है लेकिन फिर भी वो मुझे तंग कर रहे हैं। अगर वे ऐसा करना बंद नहीं करते हैं तो फिर उन्हें जान लेना चाहिए कि मैं भी एक राजपूत हूं और मैं उनमें से हर एक को बर्बाद करके रख दूंगी।"

सोनू सूद ने ‘मणिकर्णिका’ विवाद पर खोली जुबान, कहा ‘परेशान होकर छोड़ी कंगना की फिल्म’

राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता गीतकार व केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सीबीएफसी) के अध्यक्ष प्रसून जोशी ने 'मणिकर्णिका' के गीत लिखे हैं, जिसमें कंगना बड़े पर्दे पर रानी लक्ष्मीबाई के किरदार में नजर आएंगी। फिल्म में अंकिता लोखंडे, अतुल कुलकर्णी, डैनी डेन्जोंगपा, सुरेश ओबेरॉय जैसे कलाकार भी है। फिल्म 25 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

बॉलीवुड और टीवी जगत की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें...

बॉलीवुड लाइफ हिन्दी के फेसबुक पेज, ट्विटर पेज और इंस्टाग्राम अकाउंट से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें...