Add Bollywood Life as a Preferred SourceAdd bollywoodlife as a Preferred Source

IFFM 2023 में होगा लॉर्ड कर्जन की हवेली का वर्ल्ड प्रीमियर, रसिका दुग्गल ने जताई खुशी

Lord Curzon Ki Haveli To Get World Premiere At IFFM 2023: एक्ट्रेस रसिका दुग्गल की फिल्म लॉर्ड कर्जन की हवेली का वर्ल्ड प्रीमियर इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न 2023 में होने वाला है। इस बात से रसिका बेहद खुश हैं।

By: kumar sarash  |  Published: July 28, 2023 3:42 PM IST

IFFM 2023 में होगा लॉर्ड कर्जन की हवेली का वर्ल्ड प्रीमियर, रसिका दुग्गल ने जताई खुशी

Indian Film Festival Of Melbourne 2023: इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न 2023 (IFFM) को लेकर हर रोज कोई न कोई नया अपडेट सामने आ रहा है। हाल ही में खबर आई थी कि इस बार इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न में बॉलीवुड में करण जौहर के 25 सालों के सफर का जश्न मनाया जाएगा। इसके बाद ये रिपोर्ट सामने आई कि कार्तिक आर्यन इस बार IFFM में सम्मानित किया जाएगा। अब रसिका दुग्गल की लॉर्ड कर्जन की हवेली का वर्ल्ड प्रीमियर 'सेंटरपीस स्पॉटलाइट फिल्म' के रूप में मेलबर्न फेस्टिवल में किया जाएगा।

रसिका दुग्गल ने जताई खुशी

अभिनेता अंशुमान झा के निर्देशन में बनी फिल्म लॉर्ड कर्जन की हवेली में अर्जुन माथुर, रसिका दुग्गल , परेश पाहुजा जैसे सितारे नजर आएंगे। इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न में इस मूवी को प्रस्तुत करने के लिए अंशुमान झा काफी एक्साइटेड हैं। उन्होंने कहा, मैं 'सेंटरपीस स्पॉटलाइट' के रूप में हमें चुनने के लिए IFFM 2023 में जूरी को धन्यवाद देता हूं। मुझे उम्मीद है कि ऑस्ट्रेलियन दर्शक इस मूवी को पसंद करेंगे। वहीं रसिका दुग्गल ने इस समारोह को लेकर कहा, मुझे खुशी है कि हमारी फिल्म का प्रीमियर इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न में हो रहा है। रसिका ने आगे कहा कि उन्हें उम्मीद है कि लोगों को ये मूवी जरूर पसंद आएगी।

करण जौहर और कार्तिक आर्यन को मिलेगा सम्मान

बताते चलें कि कार्तिक आर्यन को 11 अगस्त को पुरस्कार समारोह में भारतीय सिनेमा के द राइजिंग ग्लोबल सुपरस्टार ऑफ इंडियन सिनेमा पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। वहीं कार्तिक आर्यन हाल ही में सत्यप्रेम की कथा में नजर आए थे। इस मूवी में उनके साथ कियारा आडवाणी भी लीड रोल में थे। वहीं करण जौहर को भी इस समारोह में सम्मानित किया जाएगा। आज ही करण जौहर की फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी रिलीज हुई है, जिसमें आलिया भट्ट और रणवीर सिंह नजर आ रहे हैं। इस मूवी को लोग काफी पसंद कर रहे हैं।


About the Author

Kumar Sarash