Also Read
जब आईफा का इवेंट होने वाला होता है तो हम सब जानते हैं कि इसमें लोगों को खूब मसाला मिलता है। साल 2017 के आईफा से भी हमें कुछ ऐसी ही उम्मीद है लेकिन हमें नहीं पता था कि यह उम्मीद इतनी जल्दी पूरी हो जायेगी। अगर आप सोच रहे हैं कि हम ऐसा क्यों कह रहे हैं तो आपको बता दें कि आईफा प्रेस कॉन्फ्रेंस में सलमान खान ने सब लोगों के सामने कटरीना कैफ के लिए हैप्पी बर्थडे गाया, जिसके बाद कटरीना का चेहरा शर्मा से लाल हो गया। बात यहीं तक रहती तो ठीक थी लेकिन गाना गाने के बाद सलमान खान ने कटरीना को बहुत ही प्यारे अंदाज से गले लगाया और यह सब आईफा 2017 की महफिल में हुआ। सोचकर देखिए जब आपको पढ़ते हुए इतना मजा आ रहा है तो वहां मौजूद लोगों को कैसा लगा होगा ?
आपको बता दें कि जब सलमान खान अपनी खास दोस्त कटरीना कैफ के लिए यह गाना गा रहे थे तो स्टेज पर कृति सेनन, सुशांत सिंह राजपूत, आलिया भट्ट, वरुण धवन और शाहिद कपूर भी मौजूद थे। इन सारे स्टार्स के पास कोई चारा नहीं था बस यह सारे लोग सलमान और कटरीना के इस क्यूट से मूमेंट को देखते रहे और मुस्कुराते रहे। शाहिद, वरुण और आलिया ने तो सलमान खान का साथ भी दिया। [इसे भी पढ़ें- आईफा अवॉर्ड 2017: इस हिट गानों पर अपना जलवा बिखेरने को तैयार सलमान खान, देखें रिहर्सल वीडियो]
सलमान खान और कटरीना कैफ इस समय 'टाइगर ज़िंदा है' में साथ काम कर रहे हैं। लगता है कि यह उसी फिल्म का असर है। पिछले दिनों में जब भी यह दोनों लोग साथ नजर आये हैं, तो लोगों को कुछ न कुछ मसाला मिला जरुर है। इन दोनों में लगातार नजदीकियां बढ़ती दिखी हैं। लगता है कि इस बार आईफा 2017 के इवेंट पर सलमान खान और कटरीना कैफ खूब धमाल मचाने वाले हैं। वैसे आपको यह वीडियो कैसा लगा हमें कमेंट करके जरुर बतायें।