IIFA Awards 2018 Green Carpet Live Update: कृति सेनॉन को मिला आईफा स्टाइल आईकन ऑफ द ईयर का अवॉर्ड, देखें तस्वीरें और वीडियो

आईफा अवॉर्ड्स 2018 की हर एक ताजा अपडेट के लिए जुड़े रहिए बॉलीवुड लाइफ के साथ।

WrittenBy
By: Rahul Sharma | Published: June 24, 2018 11:30 PM IST

आईफा अवॉर्ड्स 2018 को लेकर पिछले 2 दिनों से सभी के अंदर गजब का उत्साह देखने को मिल रहा था। देशवासी हों या फिर बॉलीवुड सिनेमा को पसंद करने वाले विदेशी निवासी, सभी उस पल का इंतजार कर रहे थे जब आईफा का मेन इवेंट शुरू होता। आखिरकार इसी इवेंट पर तो दर्शकों को अपने पसंदीदा फैंस की और से एक से बढ़कर एक परफॉर्मेंस देखने को मिलती हैं। तो दोस्तों देर किस बात की, 19वें आईफा अवॉर्ड मेन इवेंट की शुरूआत बैंकॉक में कुछ देर पहले हो चुकी है और एक-एक करके बॉलीवुड सितारे वहां पहुंच रहे हैं। आइये आपको सिलसिलेवार तरीके से इवेंट वेन्यू पर पहुंच रहे स्टार्स की तस्वीरें और वीडियोज दिखाते हैं:

6 बजे: कार्तिक आर्यन बॉलीवुड डायरेक्टर करण जौहर के साथ आईफा सेरेमनी होस्ट करने के लिए वेन्यू पर पहुंच चुके हैं।

6-30 बजे: डिजाइनर सूट पहन रेस 3 सुपरस्टार बॉबी देओल ने भी ग्रीन कार्पेट पर रखा कदम।

6-40 बजे: सीक्रेट सुपरस्टार जायरा वसीम आईफा 2018 का हिस्सा बनने पहुंची।

pjimage (2)

6-55 बजे: ग्रीन कार्पेट पर दिखे नवाजुद्दीन सिद्दिकी।

7-03 बजे: आईफा 2018 में पहुंचे झक्कास कपूर।

7-10 बजे: पिंक कलर का गाउन पहन आईफा में पहुंची श्रद्धा कपूर।

7-14 बजे: अनिल कपूर के बाद उनके दोस्त अनुपम खेर भी पहुंचे आईफा इवेंट पर।

7-19 बजे: आईफा अवॉर्ड्स की शोभा बढ़ाने पहुंचे आयुष्मान खुराना।

7-21 बजे: सबसे जुदा अंदाज में पहुंचे अर्जुन कपूर।

7-23 बजे: चमकीला गाउन पहन इवेंट पर पहुंची कृति सेनॉन।

kriti

7-43 बजे: आईफा अवॉर्ड्स में पहुंचे सुभाष घई और पंकज त्रिपाठी।

7-56 बजे: आईफा में पहुंचे बॉलीवुड कलाकार राहुल बोस।

8-07 बजे: कोंकणा सेन ने भी रखे ग्रीन कार्पेट पर कदम।

देखिए बॉलीवुड के कौन-कौन से सितारे आईफा में पहुंच रहे हैं:

शुरू हुआ आईफा 2018 का जश्न:

करण जौहर और रितेश देशमुख ने संभाला स्टेज।

कार्तिक आर्यन ने दी धमाकेदार परफॉर्मेंस, देखें वीडियो

वरुण धवन ने तम्मा-तम्मा पर जमाया रंग

अनिल कपूर ने आईफा 2018 के स्टेज पर किया जमकर डांस

बॉबी देओल ने यूलिया संग लगाये ठुमके

स्टेज पर पहुंची एवरग्रीन रेखा

अनिल कपूर ने करण जौहर और रितेश संग लगाये ठुमके:

कृति सेनॉन को मिला स्टाइल आइकल अवॉर्ड:

बता दें इस बार आईफा अवॉर्ड्स 2018 पर वरुण धवन, कार्तिक आर्यन, रणबीर कपूर, करण जौहर, आयुष्मान खुराना और अनिल कपूर जैसे सितारों का जलवा देखने को मिलेगा। रिपोर्ट्स की मानें तो आईफा 2018 पर बॉलीवुड की एवरग्रीन अभिनेत्री रेखा भी एक जबरदस्त परफॉर्मेंस देंगी।

बॉलीवुड की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें...