Rekha In Ikkis Screening: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र अब हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनकी यादें और उनका सिनेमा हमेशा जिंदा रहेगा. 1 जनवरी 2026 को रिलीज होने जा रही उनकी आखिरी फिल्म 'इक्कीस' की स्पेशल स्क्रीनिंग हाल ही में रखी गई. इस खास मौके पर बॉलीवुड की लीजेंड्री एक्ट्रेस रेखा भी पहुंचीं. जैसे ही रेखा की नजर धर्मेंद्र के बड़े से पोस्टर पर पड़ी, वह खुद को भावुक होने से रोक नहीं पाईं.
स्क्रीनिंग के दौरान रेखा ग्रीन कलर की खूबसूरत सिल्क साड़ी में नजर आईं. सादगी और गरिमा से भरी रेखा का अंदाज हमेशा की तरह सबका ध्यान खींच रहा था, लेकिन जैसे ही उन्होंने दिवंगत अभिनेता धर्मेंद्र के पोस्टर को देखा, उनका चेहरा भावनाओं से भर गया. कई तस्वीरों में रेखा धर्मेंद्र की तस्वीर को प्यार से निहारती दिखीं, तो कहीं वह पोस्टर को छूकर उनकी मौजूदगी को महसूस करती नजर आईं.
TRENDING NOW
View this post on Instagram
'इक्कीस' की स्क्रीनिंग में धर्मेंद्र का एक बड़ा सा पोस्टर लगाया गया था, जिसमें उनका दमदार लुक देखने को मिला. इस पोस्टर के सामने रेखा ने हाथ जोड़कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और सिर झुकाकर अपने पुराने दोस्त को याद किया. यह पल वहां मौजूद हर शख्स को भावुक कर गया. पैपराजी के सामने भी रेखा ने पूरे सम्मान और भावनाओं के साथ धर्मेंद्र को नमन किया.
रेखा और धर्मेंद्र की जोड़ी को बॉलीवुड की यादगार जोड़ियों में गिना जाता है. दोनों ने कई फिल्मों में साथ काम किया है, जिसमें उन्होंने हिंदी सिनेमा को कई यादगार फिल्में दी हैं. पर्दे पर उनकी केमिस्ट्री को दर्शकों ने खूब पसंद किया और निजी जिंदगी में भी दोनों के बीच गहरी दोस्ती की चर्चा हमेशा होती रही है.
स्क्रीनिंग के दौरान रेखा का यह इमोशनल मोमेंट सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो रहा है. फैंस रेखा के इस सम्मान और प्यार की जमकर तारीफ कर रहे हैं. लोग कह रहे हैं, कि यह सिर्फ एक श्रद्धांजलि नहीं, बल्कि एक सच्चे रिश्ते और यादों का इजहार है. बता दें, कि धर्मेंद्र की अंतिम फिल्म 'इक्कीस' को लेकर फैंस में पहले से ही काफी एक्साइटेड हैं.
उनकी यह लास्ट स्क्रीन अपीयरेंस उनके फैंस के लिए किसी त्योहार से कम नहीं हैं, वहीं, रेखा का यह इमोशनल अंदाज एक बार फिर साबित करता है, कि बॉलीवुड के रिश्ते सिर्फ पर्दे तक सीमित नहीं होते, बल्कि दिलों से जुड़े होते हैं.
Subscribe Now
Enroll for our free updates