'मैं वापस आऊंगा' की स्पेशल स्क्रीनिंग हुई.
डायरेक्टर इम्तियाज अली की फिल्म 'मैं वापस आऊंगा' (Main Vaapas Aaunga) इन दिनों लगातार चर्चा में बनी हुई है. इस फिल्म में बंटवारे का कठिन समय दिखाया जाएगा कि किस तरह से लोगों ने उस दौर का सामना किया. 12 जून को सिनेमाघरों या शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली इस फिल्म की दिल्ली में स्पेशल स्क्रीनिंग हुई थी. मेकर्स ने फिल्म 'मैं वापस' आऊंगा की स्क्रीनिंग 8 जून को दिल्ली में रखी थी और इसमें वो लोग शामिल हुए जिन्होंने बंटवारे का दौर देखा. फिल्म की कहानी ने लोगों का दिल जीत लिया और उन्होंने इसको लेकर रिएक्शन दिया है. आइए जानते हैं कि फिल्म 'मैं वापस आऊंगा' देखने के बाद बंटवारे के समय के लोगों ने क्या कहा है.
दिल्ली में हुई फिल्म 'मैं वापस आऊंगा' की स्पेशल स्क्रीनिंग के बाद लोग भावुक नजर आए. लोगों ने बंटवारे का दर्द का अनुभव शेयर किया. फिल्म देखने के बाद एक शख्स ने कहा, 'मेरे दादा-दादी हमें बताते थे कि सब कैसे हुआ. वो लोग पहले पाकिस्ताना से अमृतसर गए और अमृतसर से दिल्ली आए.' एक अन्य शख्स ने बताया, 'बहुत सी चीजें पीछे छूट गईं. हमने सबकुछ वहीं छोड़ दिया. मेरे पिता के पास तब एक मोटरसाइकिल थी. वह बिल्कुल नई थी, यहां तक कि उस पर अभी नेमप्लेट भी लगा था. हमें उसे वही छोड़ना पड़ा. हमें लगा कि हम वापस आए जाएंगे.' एक शख्स ने बताया, 'मेरा जन्म 1947 में हुआ था और उसी समय हम वापस आ रहे थे.' इस तरह से तमाम लोगों ने अपने पुराने अनुभव को शेयर किया. इस दौरान लोगों को चेहरे पर एक अलग ही इमोशन देखने को मिला. फिल्म 'मैं वापस आऊंगा' को लेकर लोगों ने कहा कि ये सच में बहुत असरदार है. लोगों का कहना था कि इसका हर पल बहुत भावुक करने वाला था. फिल्म में विस्थापन, नुकसान और हिम्मत को संवेदनशीलता और दिल को छू लने वाले अंदाज में दिखाने पर कई लोगों ने तारीफ की है. लोगों का कहना है कि इस फिल्म से वह लोग जुड़ाव महसूस कर रहे हैं.
View this post on Instagram
इम्तियाज अली के डायरेक्शन में बनने वाली फिल्म 'मैं वापस आऊंगा' का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है. इम्तियाज अली के लिए उनका ये प्रोजेक्ट काफी खास है. फिल्म 'मैं वापस आऊंगा' में दिलजीत दोसांझ, नसीरुद्दीन शाह, शरवरी वाघ, वेदांग रैना जैसे सितारे नजर आने वाले हैं. ऐसी ही एंटरटेनमेंट (Entertainment News) की लेटेस्ट खबरों के लिए बॉलीवुडलाइफ के साथ बने रहिए.