Imtiaz Ali की अपकमिंग फिल्म 'Elvis of Punjab' के लिए रेस में हैं Kartik Aaryan और Ayushmann Khurrana ?

मीडिया में सामने आई रिपोर्ट के अनुसार डायरेक्टर इम्तियाज अली (Imtiaz Ali) ने अपनी अपकमिंग फिल्म के लिए किसी भी कलाकार को फाइनल नहीं किया है।

WrittenBy
By: Rahul Sharma | Published: December 10, 2019 1:24 PM IST

बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री की नई जनरेशन के जाने-माने कलाकार आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurrana) और कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) लगातार बॉक्स ऑफिस पर सफल फिल्में डिलीवर कर रहे हैं। इन सफल फिल्मों के साथ दोनों कलाकारों को इंडस्ट्री के बैंकेबल स्टार्स का दर्जा तो प्राप्त हो ही रहा है, इसके साथ-साथ इनकी फैन-फॉलोइंग में भी जबरदस्त इजाफा हो रहा है। यही वजह है कि आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurrana) और कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) पर आज प्रोड्यूसर्स आंखें मूंदकर भरोसा कर रहे हैं। जहां कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) के पास 'दोस्ताना 2', 'भूल भुलैया 2' और 'आजकल' जैसी फिल्में हैं, वहीं आयुषमान खुराना (Ayushmann Khurrana) 'गुलाबो सिताबो' और 'शुभ मंगल ज्यादा सावधान' में नजर आएंगे। इन प्रोजेक्ट्स के साथ-साथ कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) और आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurrana) को लगातार नई-नई फिल्में ऑफर हो रही हैं। हालांकि एक फिल्म ऐसी है, जिसके लिए ये दोनों कलाकार एक-दूसरे से रेस लगा रहे हैं।

{इसे भी पढ़ें- लगातार हिट देने के बाद Ayushmann Khurrana को ऑफर हुई इस बड़े डायरेक्टर की फिल्म, पढ़े पूरी खबर}

अगर मिड-डे में सामने आई ताजा खबर की मानें तो डायरेक्टर इम्तियाज अली (Imtiaz Ali) जल्द ही पंजाबी सिंगर अमर सिंह चमकीला की जिंदगी पर एक फिल्म बनाने जा रहे हैं। वो 80 के दशक में मशहूर हुए इस गायक की जिंदगी को सिल्वर स्क्रीन पर उतारने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। 80 के दशक में अमर सिंह चमकीला को 'एलविस ऑफ पंजाब' के नाम से भी जाना जाता था। अमर सिंह चमकीला ने अपने गानों के माध्यम से ड्रग्स के खिलाफ लड़ाई लड़ी थी। इस वजह से अमर सिंह चमकीला को लोगों के बीच खास पहचान मिली और जल्द ही उनके नाम के साथ कई सारे विवाद भी जुड़ने लगे।

{इसे भी पढ़ें- Pati Patni Aur Woh Box Office Record: एक ही झटके में Kartik Aaryan ने तोड़ डाला अपनी इन 4 फिल्मों का रिकॉर्ड!}

रिपोर्ट के अनुसार, इम्तियाज अली (Imtiaz Ali) की टीम इस समय फिल्म की स्क्रिप्ट पर काम कर रहे हैं और आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurrana) और कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) के नामों पर विचार किया जा रहा है। आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurrana) कलाकार होने के साथ-साथ एक गायक भी हैं, जिस कारण उनका पलड़ा इस फिल्म के लिए भारी नजर आ रहा है लेकिन कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) ने कुछ दिनों पहले ही इम्तियाज अली (Imtiaz Ali) की आजकल की शूटिंग खत्म की है, जिस कारण लोग मान रहे हैं कि इस वजह से कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) को अमर सिंह चमकीला बायोपिक मिल सकती है। डायरेक्टर इम्तियाज अली (Imtiaz Ali) ने अभी अपनी तरफ से किसी भी कलाकार के नाम पर मुहर नहीं लगाई है।

बॉलीवुड और टीवी जगत की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें...

बॉलीवुड लाइफ हिन्दी के फेसबुक पेज, ट्विटर पेज और इंस्टाग्राम अकाउंट से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें...