India's Got Talent: कंटेस्टेंट के सिर पर चूल्हा... चाय बनाने के चक्कर में क्या कर बैठीं Malaika Arora, फैंस को लगा सदमा

इंडियाज गोट टैलेंट का एक नया प्रोमो रिलीज हुआ है, जिसमें एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा एक कंटेस्टेंट के सिर पर चाय बनाती नजर आ रहीं हैं. शो का यह वीडियो बहुत तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

By: Shreya Pandey  |  Published: November 19, 2025 11:36 AM IST

India's Got Talent: कंटेस्टेंट के सिर पर चूल्हा... चाय बनाने के चक्कर में क्या कर बैठीं Malaika Arora, फैंस को लगा सदमा

सोनी टीवी का पॉपुलर रियलिटी शो 'इंडियाज गॉट टैलेंट' (India's Got Talent) हमेशा अपने हैरान करने वाले टैलेंट के कारण चर्चा में रहता है. हाल ही में, शो के नए सीजन का एक प्रोमो वीडियो सामने आया है, जिसने न सिर्फ दर्शकों को चौंका दिया है, बल्कि शो की जज मलाइका अरोड़ा की एक हरकत के कारण सोशल मीडिया पर बड़ा बवाल भी मच गया है. प्रोमो में एक कंटेस्टेंट अपने अनोखे टैलेंट से सबको हैरान कर रहा है. प्रोमो में दिखाया गया कंटेस्टेंट एक बेहद खतरनाक और अनोखा करतब दिखा रहा है. कंटेस्टेंट ने अपने टैलेंट के रूप में अपने सिर पर एक जलता हुआ चूल्हा रखा हुआ है.

मलाइका अरोड़ा ने बनाई अनोखी चाय

दरअसल, प्रोमो में साफ देखा जा सकता है कि एक आदमी अपने सिर्फ पर एक गिलास रखकर उसपर चूल्हा रखता है. वहीं उस आदमी के सिर पर रखे हुए चूल्हे पर मलाइका अरोड़ा चाय बनाती हैं. एक्ट्रेस ने उस कंटेस्टेंट के सिर पर एक पतीले में चाय बनाती नजर आईं थीं. इसे देखकर लोग एकदम हैरान थे. वहीं आपको बता दें कि इस शो में मलाइका अरोड़ा के अलावा नवजोत सिंह सिद्धू भी हैं. मलाइका चाय बनकर सिद्धू जी को पिलाती हैं. यह स्टंट देखने में जितना खतरनाक है, उतना ही आश्चर्यजनक भी है.

TRENDING NOW

नवजोत सिंह सिद्धू ने कही ये बात

कंटेस्टेंट के सिर पर चाय बनाने के बाद एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा नवजोत सिंह सिद्धू को चाय पिलाती हैं. इस पर सिद्धू बोलते हैं कि अगर मैं चाय पीकर बेहोश हुआ तो इसकी जिम्मेदारी आपकी रहेगी. फिलहाल, सोशल मीडिया पर यह प्रोमो बहुत पसंद किया जा रहा है. वहीं बात करें मलाइका अरोड़ा की तो हाल ही में एक्ट्रेस हनी सिंह के गाने 'चिलगम' में नजर आईं थीं. गाने में एक्ट्रेस बेहद बोल्ड और हॉट लग रहीं थीं. ऐसी ही एंटरटेनमेंट खबरों को जानने के लिए पढ़ते रहिए बॉलीवुडलाइफ हिंदी.