बॉलीवुड में 90 के दशक में अमिताभ बच्चन बॉक्स ऑफिस पर रूल कर रहे थे. उनकी फिल्मों को देखने के लिए लंबी लाइनें लगती थी और एक समय ऐसा आया कि उनके नाम से ही फिल्में हिट होने लगी थी. अमिताभ बच्चन 90 के दशक में हाईएस्ट पैड एक्टर बन गए थे मगर बॉलीवुड में एक ऐसा एक्टर था जो अमिताभ बच्चन को पीछे छोड़कर इंडिया का हाइएस्ट पैड विलेन बन गया था. इस खलनायक ने कई फिल्मों में लीड रोल को निभाने तक से इनकार कर दिया था. इस खलनायक को पर्दे पर देखकर अच्छे- अच्छे महारथी भी कांप उठते थे.
ये खलनायक बना था इंडिया का हाईएस्ट पैड एक्टर
बॉलीवुड एक्टर और खलनायक प्राण किशन सिकंद को फिल्मी दुनिया में प्राण के नाम से जाना जाता है. प्राण अपने बेहतरीन अभिनय के चलते लोगों के बीच काफी पॉपुलर हो गए थे. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत पंजाबी और हिंदी फिल्मों से एक हीरो के तौर पर की थी. मगर कुछ समय बाद ही वो फिल्मों में खलनायक की भूमिका में नजर आने लग गए थे. प्राण खलनायक की भूमिका को इस तरह निभाते थे कि जैसे वो सच में उस किरदार को महसूस कर रहे हो, उनकी इस कमाल की अदाकारी के चलते वो बॉलीवुड के सबसे बड़े खलनायक बन गए थे. प्राण ने फिल्म मधुमती, जिस देश में गंगा बहती है और कश्मीर की कली जैसी फिल्मों में भी अपनी एक्टिंग का हुनर दिखाया है.
फिल्म के पोस्टर पर लगती थी तस्वीर
प्राण की लोकप्रियता इस तरह लोगों के बीच बढ़ गई थी कि मेकर्स को उनकी तस्वीर फिल्म के पोस्टर पर लगानी पड़ती थी. कई फिल्मों में तो उनके शामिल होने का प्रचार तक किया जाता था. उनकी लोकप्रियता हर दिन बढ़ती जा रही थी. लोग उनको देखने के लिए सिनेमाघरों के बाहर फिल्म की टिकट के लिए लाइन लगाने लगे थे. इसके चलते प्राण ने अपनी फीस भी बढ़ा कर दुगनी कर दी थी. प्राण मंजे हुए एक्टर्स जितेंद्र, धर्मेंद्र और सुनील दत्त को पीछे छोड़कर सबसे ज्यादा कमाई करने वाले एक्टर बन गए थे.
प्राण के नाम से कांपते थे लोग
90 के दशक में प्राण अपने खलनायक के रूप से हर घर में लोकप्रिय हो गए थे मगर प्राण के खलनायक रूप से अच्छे -अच्छे कांप जाते थे. प्राण की खलनायक छवि लोगों के बीच उस समय इतनी बुरी बन गई थी कि वो अपने बच्चों का नाम प्राण रखने से इनकार कर देते थे. छोटे -छोटे बच्चों को उन्हें फिल्मों में देखकर डर लगने लगता था.
प्राण आज भी एक खलनायक के रूप में लोगों के जहन का हिस्सा हैं 1998 में प्राण को दिल का दौरा पड़ गया था जिसके बाद उन्होंने फिल्मों से दूरी बना ली थी और 2013 में उनका निधन हो गया था. ऐसी ही एंटरटेनमेंट (Entertainment News) की लेटेस्ट खबरों के लिए बॉलीवुडलाइफ के साथ बने रहिए.
Subscribe Now
Enroll for our free updates