वीडियो वायरल होते ही प्रिया प्रकाश को बॉलीवुड से मिला आॅफर, इस डायरेक्टर ने मांगी डेट्स

प्रिया ने इंटरव्यू में कहा कि बॉलीवुड में काम करना उनका सपना है, लेकिन फिलहाल वह अपने कॉलेज और अपकमिंग फिल्म पर ही पूरा फोकस रखना चाहती हैं।

WrittenBy
By: BollywoodLife | Published: February 14, 2018 12:00 PM IST

इंटरनेट सेंसेशन प्रिया प्रकाश वारियर गूगल सर्च पर अभी भी ट्रेंडिंग है। सोशल मीडिया पर अपनी डेब्यू मलयालम फिल्म ‘उरु आदर लव’ की एक वीडियो क्लिप वायरल होने के बाद से ही प्रिया लगातार चर्चाओं में है। इस क्लिप के वायरल होने के बाद से ही सर्चिंग के मामले में भी प्रिया ने कटरीना कैफ और प्रियंका चोपड़ा को भी पछाड़ दिया था। अब प्रिया को लेकर ये खबर सामने आई है कि उन्हें बॉलीवुड फिल्मों में काम करने का आॅफर भी मिला है।

सोशल मीडिया के जरिए रातों-रात स्टार बनी प्रिया को ये आॅफर 'पिंक' फिल्म के डायरेक्टर अनिरुद्ध राय चौधरी ने दिया है। एक मीडिया हाउस को दिए इंटरव्यू में खुद प्रिया ने यह बात बताई है। बकौल प्रिया उनका वीडियो वायरल होने के बाद उन्हें 'पिंक' फिल्म के डायरेक्टर ने अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट के लिए अप्रोच किया था, लेकिन फिल्हाल वो जून तक अपनी डेब्यू फिल्म पर ही फोकस करना चाहती हैं। ‘उरु आदर लव’ जून में रिलीज हो रही है।

केरल के त्रिसूर शहर की रहने वाली प्रिया फिल्हाल बी.कॉम फर्स्ट ईयर की स्टूडेंट हैं। प्रिया ने इस इंटरव्यू में कहा कि बॉलीवुड में काम करना उनका सपना है, लेकिन फिलहाल वह अपने कॉलेज और अपकमिंग फिल्म पर ही पूरा फोकस रखना चाहती हैं। इतना ही नहीं प्रिया 'पद्मावत' फिल्म के डायरेक्टर संजय लीला भंसाली के साथ भी काम करना चाहती हैं।

दलकीर सलमान के साथ काम करना चाहती है प्रिया

प्रिया इससे पहले मॉडलिंग और शॉर्ट फिल्मों में काम कर चुकी है। अपनी डेब्यू फिल्म से ही प्रिया ने देशभर में सुर्खियां बटोर ली हैं, जिसके बाद उन्हें मलयालम के अलावा भी अलग-अलग फिल्म इंडस्ट्री से आॅफर मिल रहे हैं, लेकिन खुद प्रिया मलयालम फिल्मों के मशहूर एक्टर दलकीर सलमान की फैन हैं। प्रिया ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर दलकीर की फिल्म का पोस्टर शेयर करते हुए लिखा है कि वह दलकीर के साथ काम करना चाहती हैं।

This is my biggest dream.To come on one screen with DQ?

A post shared by priya prakash varrier (@priya.p.varrier) on

गाने की क्लिप हुई वायरल और प्रिया बन गई स्टार
अपनी अपकमिंग मलयालम फिल्म में प्रिया के गाने की एक क्लिप वायरल हो गई थी। इस वीडियो में एक स्कूल की लड़की अपने बैचमेट से मिले प्रेम के प्रस्ताव पर आंख मारकर सहमति ​जता रही है। इसके बाद लड़के और लड़की दोनों के रिएक्शन देखने वाले हैं। दोनों की इन्हीं मासूम अदाओं ने लोगों को भी अपना दीवाना बना दिया है और देखते ही देखते यह वीडियो वायरल हो गया। ये क्लिप मलयालम फिल्म ‘उरु आदर लव’ के गाने ‘मानिक्य मलाराया पूवी’ से ली गई है। प्रिया की ये डेब्यू फिल्म है। यह फिल्म 3 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

टीनएजर्स की कहानी कहती है फिल्म
फिल्म की कहानी टीन एजर्स के इर्द-गिर्द घूमती है। ऐसे में जाहिर है कि डायरेक्टर ने इस कहानी में पहले प्यार का अहसास दर्शकों को करवाने का कोई मौका नहीं छोड़ा है। फिल्म का ये गाना इतनी खूबसूरती से शूट किया गया है कि ये आपको अपने स्कूल के दिनों में वापस ले जाएगा। एक और दिलचस्प बात ये है कि मलयालम में गाना होने के बावजूद भी ये हिंदी भाषी दर्शकों को लुभा रहा है।