पिछले कुछ दिनों से प्रिया प्रकाश वारियर का नाम मीडिया में आग की तरह फ़ैल रहा है। उन्होंने एक आंख क्या मारी पूरी दुनिया में एक क्रान्ति ही आ गयी है। हर कोई बस प्रिया के बारे में सर्च कर रहा है। वो कहां से आती है, उम्र क्या है और कौन सी फिल्म से अपना डेब्यू करेंगी यह सारी बातें दुनिया का हर एक शख्स जानने के लिए बेकरार है। इतना ही नहीं उनकी डेब्यू फिल्म अभी रिलीज तक नहीं हुई है लेकिन बॉलीवुड में उन्हें अब ऑफर्स की कोई कमी नहीं है।
हाल ही में 'पिंक' डायरेक्टर अनिरुद्ध राय चौधरी ने उन्हें अपनी एक फिल्म के लिए साइन करने का मन बनाया था लेकिन प्रिया इस समय अपनी डेब्यू फिल्म पर फोकस करना चाहती थी। जिसकी वजह से उन्होंने इस ऑफर को ठुकरा दिया था लेकिन ऐसा नहीं है कि वो बॉलीवुड में काम नहीं करना चाहती है। उनके लिए बॉलीवुड में काम करना एक सपने जैसा है। उन्हें अपनी आॅल टाइम फेवरेट दीपिका पादुकोण के साथ काम करने में इच्छुक है। साथ ही प्रिया को रणवीर सिंह, शाहरूख खान और सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ काम करना है। [इसे भी पढ़ें: आंख मारना पड़ा प्रिया प्रकाश को भारी, अब कानूनी दांव-पेंच में फंसी इंटरनेट सेंसेशन]
बता दें, प्रिया मलयालम फिल्म ‘ओरू अडार लव’ से अपना डेब्यू करने जा रही हैं, जो आने वाले 3 मार्च को रिलीज होगी। प्रिया का आंख मारने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। उन्होंने गूगल सर्च में आलिया भट्ट, कटरीना कैफ और सनी लियोनी को पीछे छोड़कर दर्शकों के दिल में सिर्फ तीन दिनों के अन्दर ही जगह ही बना ली हैं। वहीं, सोशल मीडिया अकाउंट इस्टाग्राम पर भी फॉलोअर्स की संख्या दो दिन के भीतर ही 29 लाख से भी ज्यादा हो गई। 24 घंटे के अन्दर उन्होंने 2.9 मिलियन फॉलोअर्स बनाये है।