खबर पक्की है! दीपिका पादुकोण की फिल्म 'सपना दीदी' में डॉन दाउद इब्राहिम का किरदार निभाएंगे इरफ़ान खान..

डॉन दाउद इब्राहिम का किरदार निभा रहें है इरफ़ान खान..

WrittenBy
By: Dharmendra Dubey | Published: October 27, 2017 4:33 PM IST

डॉन दाउद इब्राहिम का किरदार निभा रहें है इरफ़ान खान..

अभिनेता इरफ़ान खान का मै बहोत बड़ा फैन हूँ। जबसे उनकी फिल्म 'हिंदी मीडियम देखी है तब सही अभिनेता से प्यार हो गया है। अब तो बस उनकी अगली फिल्मों का इंतज़ार रहता है। वैसे इरफ़ान फिर एक बार झटका देने के लिए तैयार हैं। जी हाँ, मिली जानकारी के मुताबिक़ इरफ़ान अपनी अगली फिल्म में डॉन का किरदार निभाने वालें है। हम बात कर रहें है दीपिका पादुकोण की अपकमिंग फिल्म 'सपना दीदी' की। खबरों की माने तो इरफ़ान खान इस फिल्म में डॉन दाउद इब्राहिम का किरदार निभाने वालें है। कई फिल्मों में डॉन की भूमिका कर चुकें इरफ़ान पहली बार बड़े पर्दे पर दाउद का किरदार करेंगे। [इसे भी पढ़ें: इरफ़ान खान की 5 ऐसी फ़िल्में जिनमे दिखा उनके अभिनय का अनोखा रंग]

अपने किरदार से ज्यादा इरफ़ान इस बात से खुश हैं कि उन्हें दोबारा दीपिका पादुकोण के साथ काम करने को मिल रहा है। इरफ़ान ने कहा, 'दीपिका जैसी कमाल की ऐक्ट्रेस के साथ फिर से काम करने का मौका मिलना एक सपना साकार होने जैसा है'। आइए अब कुछ बातें 'सपना दीदी' फिल्म की कर लेते है। यह फिल्म सच्ची घटना पर आधारित है। राहीमा खान नाम की लेडी डॉन 'सपना दीदी' के नाम से मशहूर थीं। रहीमा ने अपने पति की मौत का बदला लेने के लिए अंडरवर्ल्ड डॉन दाउद इब्राहिम को मारने का प्लान बनाया था पर वह खुद मारी गई थीं।[इसे भी पढ़ें:

हनी त्रेहान के निर्देशन में बनने वाली इस फिल्म में दीपिका पादुकोण सपना दीदी का रोल कर रहीं है। फिल्म का निर्माण विशाल भारद्वाज कर रहें हैं। फिल्म की शूटिंग कब होगी यह अभी कहा नहीं जा सकता। दीपिका पादुकोण 'पद्मावती' फिल्म के काम में व्यस्त हैं। वे जैसे ही फ्री होंगी 'सपना दीदी' की शूटिंग शुरू कर दी जाएगी।