Malaika Arora हुईं प्रग्नेंट? सामने आई थीं एक्ट्रेस की शादी की खबरें
Malaika Arora Pregnancy : बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा की प्रेग्नेंसी को लेकर खबर आ रही है। बताया जा रहा है कि मलाइका अरोड़ा अक्टूबर में लंदन गई थीं और अपने करीबियों को इस बात की जानकारी दी थी।
Malaika Arora Pregnant : बॉलीवुड इंडस्ट्री के पॉपुलर कपल में से एक मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) और अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) आए दिन चर्चा में रहते हैं। ये कपल बीते कई साल से एक-दूसरे को डेट कर रहा है। मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर एक-दूसरे पर प्यार जताने का कोई मौका नहीं छोड़ते हैं। इसी बीच इन दोनों से जुड़ी बड़ी खबर सामने आ रही है। 'पिंकविला' की रिपोर्ट के मुताबिक, मलाइका अरोड़ा प्रग्नेंट हैं और अर्जुन कपूर के बच्चे की जन्म देंगी। मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर अक्टूबर में लंदन गए थे जहां उन्होंने अपने करीबियों से प्रेग्नेंसी के बारे में बात की थी।
मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर ने नहीं किया कन्फर्म
रिपोर्ट में बताया गया था कि मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर अपने पहले बच्चे की उम्मीद कर रहे हैं। इस कपल ने लंदन में इस बात की जानकारी अपने करीबियों को दी है। हालांकि, मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर की तरफ से इस बात को लेकर कोई बयान नहीं आया है।
मलाइका अरोड़ा ने अरबाज खान से की थी पहली शादी
गौरतलब है कि मलाइका अरोड़ा ने साल 1998 में बॉलीवुड एक्टर अरबाज खान से शादी की थी। इस कपल के एक बेटा अरहान खान है। मलाइका अरोड़ा और अरबाज खान का साल 2017 में तलाक हो गया था। इसके बाद से मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर को डेट करना शुरू कर दिया था। मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर अक्सर वैकेशन पर जाते हैं और अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करते हैं।
मलाइका अरोड़ा के प्रोजेक्ट
वर्क फ्रंट की बात करें तो मलाइका अरोड़ा अपने शो 'मूविंग इन विद मलाइका' को होस्ट करने वाली हैं। मलाइका अरोड़ा का ये शो 5 दिसंबर से ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी प्लस हॉट स्टार पर स्ट्रीम होगा। बताया जा रहा है कि उनका ये शो सोमवार से गुरुवार तक आएगा। वहीं, मलाइका अरोड़ा फिल्म 'एन एक्शन हीरो' में एक गाने में नजर आ रही हैं।
बॉलीवुड, हॉलीवुड, साउथ, भोजपुरी और टीवी जगत की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें...
बॉलीवुड लाइफ हिन्दी के फेसबुक पेज, ट्विटर पेज,
यूट्यूब पेज और इंस्टाग्राम अकाउंट से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें...
ताजा गॉसिप के लिए हमें Facebook Messenger पर फॉलो करें।