Add Bollywood Life as a Preferred SourceAdd bollywoodlife as a Preferred Source

पूनम पांडे को फिर हुआ प्यार? एक्ट्रेस की लेटेस्ट पोस्ट के बाद लग रहीं डेटिंग की अटकलें

Poonam Pandey Latest Post: चर्चित एक्ट्रेस पूनम पांडे ने अपने लेटेस्ट पोस्ट से लोगों का ध्यान खींचा है. इसके बाद उनके फिर से प्यार में होने की अटकलें लगाई जा रही हैं.

By: Shashikant Mishra  |  Published: February 14, 2026 7:10 PM IST

पूनम पांडे को फिर हुआ प्यार? एक्ट्रेस की लेटेस्ट पोस्ट के बाद लग रहीं डेटिंग की अटकलें
पूनम पांडे का लेटेस्ट सोशल मीडिया पोस्ट ध्यान खींच रहा है.

एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की चर्चित एक्ट्रेस पूनम पांडे (Poonam Pandey) अपनी एक्टिंग से ज्यादा विवादों को लेकर चर्चा में रहती हैं. उनकी प्रोफेशनल लाइफ हो या उनकी निजी जिंदगी हमेशा आकर्षण का केंद्र बनी रहती है. पूनम पांडे की मीडिया से लेकर सोशल मीडिया तक लगातार चर्चा होती रहती है. उन्होंने वैलेंटाइन वीक में अपनी लेटेस्ट पोस्ट से लोगों का ध्यान खींचा है. इसके बाद पूनम पांडे के डेटिंग की अटकलें लगाई जा रही हैं. इस तरह से उनकी लव लाइफ को लेकर फिर से कयासबाजी होने लगी है. आइए जानते हैं कि पूनम पांडे ने सोशल मीडिया पर क्या पोस्ट शेयर किया है.

पूनम पांडे ने ऑफिशियल नहीं किया रिश्ता

पूनम पांडे ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया है. इसमें उन्होंने कुछ तस्वीरें शेयर की है. इन तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि वह किसी शख्स के साथ अलग-अलग तरह से पोज देते नजर आ रहे हैं. पूनम पांडे के साथ नजर आ रहे हैं शख्स का चेहरा किसी भी तस्वीर में नहीं दिखाई दे रहा है. उन्होंने इस पोस्ट के साथ कैप्शन लिखा है, 'ये मेरा पसंदीदा स्पेस है.' पूनम पांडे की इस सोशल मीडिया पोस्ट के बाद उनके लव लाइफ चर्चा में आ गई है. लोगों का कहना है कि एक्ट्रेस को फिर से प्यार हो गया है. वहीं, सोशल मीडिया के तमाम यूजर्स कह रहे हैं कि ये उनके अपकमिंग प्रोजेक्ट को लेकर पोस्ट है. हालांकि, पूनम पांडे की तरफ से अपने रिश्ते को लेकर कोई ऑफिशियल स्टेटमेंट नहीं आया है.

पूनम पांडे की सैम बॉम्बे संग कुछ दिन चली शादी

बताते चलें कि पूनम पांडे ने साल 2020 में कोविड-19 के दौरान अपने बॉयफ्रेंड सैम बॉम्बे के साथ शादी की थी. इस शादी में उनके परिवार के लोग और कुछ करीबी शामि हुए थे. हालांकि, उनकी ये शादी कुछ ही दिनों में टूट गई थी. पूनम पांडे ने सैम बॉम्बे पर मारपीट का आरोप लगाया था. सैम बॉम्बे को जेल भी जाना पड़ा था और पूनम पांडे ने उनसे तलाक ले लिया था. पूनम पांडे ने सैम बॉम्बे को लेकर कहा ता कि वह उनको इतना ज्यादा मारता था कि उनको ब्रेन हैमरेज हो गया था. वहीं, पूनम पांडे की शादी और तलाक पर लोगों का कहना था कि वह सब पब्लिसिटी के लिए करती हैं. ऐसी ही एंटरटेनमेंट (Entertainment News) की लेटेस्ट खबरों के लिए बॉलीवुडलाइफ के साथ बने रहिए.