Exclusive: सलमान खान के फैंस के लिए खुशखबरी, जल्द ही बनेगी 'रेस 4' लेकिन...

आखिर इस रेस का सिंकदर कौन होगा... ?

WrittenBy
By: Garima Singh | Published: June 19, 2018 6:16 PM IST

जब भी सलमान खान की कोई फिल्म रिलीज होती है तो उस फिल्म की रिलीज के अगले कुछ हफ्ते तक हर तरफ सिर्फ उसी फिल्म की ही चर्चा होती है। इन दिनों सिर्फ सलमान खान की फिल्म 'रेस 3' बॉक्स ऑफिस पर खूब धमाल मचा रही है।

कमाल की बात यह है कि सिर्फ देश ही नहीं बल्कि विदेशी बॉक्स ऑफिस पर भी इस फिल्म का जादू देखने लायक है। इस फिल्म के वर्ल्ड वाइड कलेक्शन की बात की जाए तो अब तक यह फिल्म 200 करोड़ का आकड़ा पार कर चुकी है। यह फिल्म मात्र 4 दिनों में ही 210.88 करोड़ का कारोबार कर चुकी है। देखा जाए सलमान के फैंस के लिए ये खबर किसी खुशखबरी से कम नहीं है।

अगर आप भाईजान के फैंस है तो हम आपके लिए एक और ऐसी खुशखबरी लेकर आए है, जिसे पढ़ने के बाद आपकी खुशी का ठिकाना नहीं होगा। दरअसल चार दिन पहले ही हमने आपको अपनी एक रिपोर्ट में बताया था कि 'रेस 3' के आखिरी सीन में सलमान खान समेत अनिल कपूर इस बात का हिंट देते है कि 'रेस 4' भी बनने वाली है। इस बात को लेकर फिल्म से जुड़े किसी शख्स ने अभी तक कुछ भी नहीं कहा था। खैर जब बॉलीवुड लाइफ ने 'रेस 3' के निर्माता रमेश तौरानी से इस सिलसिले में बात की तो उन्होंने कहा कि ये फिल्म जरुर बनेगी लेकिन अभी इसमें थोड़ा समय लग सकता है।

तौरानी ने बॉलीवुड लाइफ को एक्सक्लूसिवली बताया कि, 'वो बनेगी...रेस 4 जरुर बनेगी पर पहले स्क्रिप्ट बनेगी, फिर डिसाइड होगा। अभी तक कोई भी फैसला नहीं लिया गया है।'

रमेश ने ये भी कन्फर्म किया कि इस फिल्म में भी भाईजान ही नजर आएंगे। रमेश ने कहा कि, 'सलमान खान जरुर होंगे...सलमान नहीं होंगे तो कैसे होगा।' खैर इतना तो तय है कि भले ही 'रेस 4' को बनने में समय लगे लेकिन रमेश तौरानी की बात सुनकर भाईजान के फैंस की खुशी का कोई ठिकाना नहीं होगा। कमेंटबॉक्स में बताए कि रेस 4 में सलमान को देखने के लिए आप कितने उत्सुक है?