भाई शाहिद कपूर की ऑन स्क्रीन वाइफ की ईशान खट्टर ने उड़ाई खिल्ली, सोशल मीडिया पर लिख डाली इतनी बड़ी बात

दीपिका की टांग खिंचाई करते नजर आए ईशान खट्टर...

WrittenBy
By: BollywoodLife | Published: May 8, 2019 4:48 PM IST

ईशान खट्टर भले ही लाइम लाइट से दूर रहते हो लेकतिन वो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। तभी तो उनको हर बात की खबर होती है कि कहां क्या चल रहा है। हाल ही में ईशान खट्टर अपने भाई की ऑन स्क्रीन वाइफ के मेकअप का मजाक उड़ाते नजर आए। अब आप सोच रहे होंगे कि हम किसकी बात कर रहे हैं। आपको बता दें कि हम बात कर रहे हैं फिल्म पद्मावत में शाहिद की पत्नी का किरदार निभाने वाली दीपिका पादुकोण का जिनकी तस्वीर पर ईशान ने कमेंट किया है। दीपिका की यह तस्वीर 'मेट गाला 2019' के इंवेट के दौरान ली गई थी।

इस तस्वीर में दीपिका अपना मेकअप करवाती नजर आ रही हैं। उनका हेयर स्टाइलिस्ट उनके बाल बना रहा है, जिसकी वजह से दीपिका का चेहरा नहीं नजर आ रहा है। दीपिका की इसी तस्वीर पर ईशान ने मजाक बनाते हुए कमेंट लिखा है कि, ‘अरे च्यूबाका क्‍या ये तुम हो।’

जिम के बाहर लाल और नारंगी रंग के आउटफिट में दिखी मलाइका अरोड़ा, फैंस बोले ‘ आग लग गई है आग...’

आपको बता दें कि, च्यूबाका स्टार वॉर्स फ्रेंचाइज का एक किरदार है जो कि एक गोरिल्ला की प्रजाती है। वैसे तो दीपिका की इस सैल्फी को देख कर हर कोई हैरान नजर आया लेकिन ईशान ने दीपिका की टांग खिxचाई करने का सुनहरा मौका हाथ से नहीं जाने दिया।

'किक 2' में दीपिका पादुकोण होने पर लगा पूर्ण विराम, सलमान खान की फिल्म को लेकर ये बड़ी बात आई सामने

देखें तस्वीर-

View this post on Instagram

24/7

A post shared by Deepika Padukone (@deepikapadukone) on

मेट गाला 2019 के इवेंट में दीपिका डिज्नी की बार्बी गर्ल बन कर गई थीं। सोशल मीडिया पर दीपिका के इस लुक की जम कर तारीफें हो रही हैं। हर किसी को उनका ये अनोखा अंदाज खूब पसंद आ रहा है।

अब ये तो होना ही था क्योंकि, इस लुक को अपनाने के लिए दीपिका को कई घंटे मेकअप रूम में जो बिताने पड़ गए थे। मेकअप करवाते करवाते जब दीपिका बोर हो गई तो उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी सैल्फी ही शेयर करनी शुरू कर दीं। बहरहाल, आपको दीपिका का यह अंदाज कैसा लगा कमेंट करके जरूर बताएं।

बॉलीवुड और टीवी जगत की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें...

बॉलीवुड लाइफ हिन्दी के फेसबुक पेज, ट्विटर पेज और इंस्टाग्राम अकाउंट से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें...