बॉलीवुड में साल 2015 के अंत से ही हॉट एंड बोल्ड फ़िल्में बनाने का चलन शुरू हो गया था। ज़रीन खान, डेज़ी शाह, शरमन जोशी की फिल्म हेट स्टोरी की बोल्डनेस देखकर सभी की आँखे खुली रह गई थीं। इसके बाद एकता कपूर की क्या कूल हैं हम 3 और सनी लियॉन स्टारर मस्तीज़ादे में भी अश्लीलता की तमाम हदें पार हो चुकी हैं।
लेकिन लगता है की बॉलीवुड की फिल्म इश्क जुनून इन को देखकर अब तक की तमाम बोल्ड फ़िल्में शर्मा जाएंगी। इश्क जुनून के पोस्टर और गाना रिलीज़ होने के बाद अब इस फिल्म का बोल्ड ट्रेलर भी रिलीज़ हो गया है। इश्क जुनून की कहानी थ्रीसम सेक्स पर आधारित है।[इसे भी पढ़ें:OOPSS!!! 'ऐ दिल है मुश्किल' के वो तीन हॉट सीन नहीं थे कहानी का हिस्सा, बोल्ड सीन के लिए ऐश्वर्या ने ख़ुद करण पर डाला था ज़ोर!]
कूल 1 मिनट 36 सेकंड के इस ट्रेलर में सिर्फ और सिर्फ अश्लीलता परोसी गई है। इश्क जुनून के तीनों कलाकार राजवीर सिंह, दिव्या सिंह और अक्षय रंगशाही इसमें बेहद बोल्ड नज़र आ रहे हैं। ट्रेलर को हद से ज़्यादा बोल्ड बनाने का प्रयास किया गया है। बोल्डनेस ही इस फिल्म का सबसे बेहतर पार्ट है तो शायद यह ट्रेलर से एक्स्पेक्ट भी था।
बेडरूम के अंदर एक लड़की दो लड़कों के साथ दिखाई गई है। इस फिल्म का सोल्गन भी ‘एक लड़की दो लड़के, द हीट इज फाइनली ऑन’ऐसा है। हालांकि बेडरूम सीन और लोकेशन देखकर ट्रेलर के बाद हिट तो बढती है लेकिन यह भी साफ़ हो रहा है की इश्क जुनून की कहानी में कोई दम नहीं है। अपने बोल्ड सीन की वजह से इश्क जुनून का ट्रेलर लोकप्रिय हो रहा है। महज़ तीन दिनों में ट्रेलर को अब तक सिर्फ़ यूट्यूब पर करीब चार लाख लोग देख चुके हैं।
अनुज शर्मा और विनय गुप्ता ने इस फिल्म का निर्माण किया है तो संजय शर्मा ने इसका निर्देशन किया है। इश्क जुनून 11 नवंबर को रिलीज़ होगी। नीचे दिए वीडियो पर क्लिक करिए और आपको यह ट्रेलर कैसा लगा यह आप हमें ज़रूर बताइए।