इश्कबाज़: ओबेरॉय मेन्शन में होगी अनिका की घर-वापसी, पिंकी की उड़ जायेगी रातों की नींद!

वो एक वेडिंग प्लानर के तौर पर ओबेरॉय मेन्शन में दाखिल हुई है। उसने अपनी सगाई सिद्धार्थ से तोड़ दी हैं और एक बार फिर से ओबेरॉय मेन्शन में शादी ब्याह का माहोल है।

WrittenBy
By: Ashwini Dingankar | Published: June 28, 2017 8:12 PM IST

इश्कबाज़ के आने वाले हफ्ते में काफी कुछ ड्रामा देखने को मिल सकता है। पहले ओबेरॉय मेन्शन में अनिका उर्फ़ सुरभि चंदा की घर वापसी होने जा रही है लेकिन इस बार कहानी में ट्विस्ट हैं क्योंकि वो शिवाय( नकुल मेहता) और रागिनी (अदिति गुप्ता) की शादी का अरेंजमेंट करने के लिए पहुची है। वो एक वेडिंग प्लानर के तौर पर ओबेरॉय मेन्शन में दाखिल हुई है। उसने अपनी सगाई सिद्धार्थ से तोड़ दी हैं और एक बार फिर से ओबेरॉय मेन्शन में शादी ब्याह का माहोल है। लेकिन लगता हैं अनिका के मेन्शन में आने से पिंकी की रातों की नींद उड़ सो गयी है। आने वाले एपिसोड्स में यह देखें को मिलेगा की अनिका और समर (अंकित राज) एक दुसरे के करीब आते है। रागिनी भी अपने भाई की पसंद के लिए हामी भर देती हैं और इसी कोशिश में रहती हैं की जल्द से जल्द अनिका की शादी समर से हो जाए जिससे उसका रास्ता साफ़ हो जाये। [इसे भी पढ़ें: 'इश्कबाज़' की लीड एक्ट्रेस असल जिदंगी में कर रही है इस शख्स को डेट, देखें तस्वीरें]

साथ ही इश्कबाज़ में आप बरुन सोबती को भी देख पायेंगे। हालांकि, वो शो में ज़्यादा दिन तक नहीं दिखेंगे बल्कि वो अपने आने वाली शो 'इस प्यार को क्या नाम दूँ 3' को प्रमोट करने जा रहे है। वो अनिका को अपने साथ लेकर आते है। बरुन शो में शिवाय के दोस्त के रोल में नज़र आने वाले है। बरुन को एक फोटोग्राफर के किरदार में देखा जाएगा। जो शिवाय की शादी की रौनक बढाने के लिए आता है। एक बार फिर से टिया( नवीना बोले) का एपिसोड दोहराया गया है। क्या शिवाय को आखिरकार पता चल जाएगा की अनिका के इस रूखेपन की वजह क्या है? क्या वो रागिनी के साथ शादी कर पायेगा।

इतना ही नहीं एक आने वाले एपिसोड में कामिनी (आम्रपाली गुप्ता) पिंकी से अपने बेटे को वापस देने की डिमांड करती है। प्रियंका (सुभा राजपूत) और कामिनी का ड्रामा हर दिन बढ़ता ही जा रहा है। अब आने वाले एपिसोड में आप इश्कबाज़ के एपिसोड को मिस ना करें क्योंकि हर दिन कुछ नया होना तय है।