'इश्कबाज़' के आने वाले हफ्तों में काफी ड्रामा देखने को मिल सकता है। ओबेरॉय मेन्शन में अब एक के बाद एक कई राजो से पर्दा उठता नज़र आ रहा है। कुछ दिनों पहले ही शिवाय को अपनी माँ पिंकी के बारे में पता चला है कि कैसे उन्होंने अनिका के खिलाफ काफी साजिशो को रचा था। शिवाय ने अब इस मैटर को यही खत्म करने का मन बना लिया है। लेकिन अब पिंकी के बाद रागिनी अपनी चालो से बाज़ नहीं आ रही है। वो कैसे भी करके शिवाय को अपना बनाना चाहती है। रागिनी अपने दोस्त विक्रम के साथ मिलकर अनिका को अपने रास्ते से हटाने के बारे में सोचती है। जिसके लिए अब वो अनिका की बुआ को भी अपनी तरफ मिला लेती है । लेकिन लगता हैं अब रागिनी को अपना यह वार भारी पड़ने वाला है क्योंकि इस खतरनाक खेल का शिकार अनिका नहीं बल्कि शिवाय बन जाता है और उसके जान पर बन जाती है। [इसे भी पढ़ें: इश्कबाज़: ओम और गौरी में बढ़ी नजदीकियां, ऐसे शुरू होंगी इनकी लव स्टोरी!]
शिवाय को रागिनी के प्लान के बारे में भनक लग जाती है और वो अनिका की मदद करने के लिए दिन रात एक कर देता है। अनिका के लिए अपनी जान की परवाह ना करते हुए शिवाय पर मुसीबतों का पहाड़ टूट जाता है। अब रागिनी का ट्रैक अनिका और शिवाय की ज़िन्दगी से खत्म होता नज़र आ रहा है। इस बात की जानकारी खुद अदिति गुप्ता ने कुछ दिनों पहले ट्विटर पर दी थी। शिवाय और अनिका का कुछ दिनों पहले डाइवोर्स हुआ था लेकिन अभी दोनों लिव इन रिलेशनशिप में रह रहे है। बता दें अब आने वाले ट्रैक में इनदोनों की लव स्टोरी पर भी फोकस रहने वाला है। शिवाय, अनिका को प्रपोज़ करने का मन बना चूका है। ओबेरोय मेन्शन में एक बार फिर से खुशियों की सौगात लौटने वाली है। अब शिबाय और अनिका की लव्स्टोरी का आगाज़ होना तय है। देखना दिलचस्प होगा की इनकी लव स्टोरी में कौन विलन बनकर इनकी लव स्टोरी में दरार डालता है।
Subscribe Now
Enroll for our free updates