आखिरकार फिल्म 'बागी-2' की स्टारकास्ट फाइनल हो ही गई । वैसे तो उम्मीद जताई जा रही थी कि 'बागी' की तरह इस फिल्म में भी लोगों को टाइगर श्रॉफ और श्रद्धा कपूर की ही जोड़ी देखने को मिलेगी लेकिन क्योंकि यह 'बागी' का सीक्वल है तो इसके मेकर्स ने कुछ बदलाव करने का फैसला लिया है। जिसके चलते 'बागी-2' में टाइगर श्रॉफ तो दिखेंगे लेकिन उनके साथ श्रद्धा कपूर नहीं दिखेंगी। उनकी जगह इस फिल्म में दिशा पटानी को लिया गया है। क्योंकि पिछले कुछ समय से टाइगर और दिशा को लेकर काफी सारी खबरें भी आ रही हैं तो इन दोनों को बड़ी स्क्रीन पर साथ मे देखना दिलचस्प होगा।
'बागी-2' में नए चेहरे को लिए जाने पर बॉम्बे टाइम्स से बात करते हुए फिल्म के प्रोड्यूसर साजिद नडियाडवाला ने बताया है, ‘टाइगर और दिशा काफी अच्छी केमिस्ट्री शेयर करते हैं। जो कि हमें पहली ही नजर में पसंद आ गई थी। दिशा इस रोल के लिए एक दम परफेक्ट हैं। मैं अपनी फिल्म की इस कास्ट से काफी खुश हूं और इस फिल्म को शुरु करने के लिए भी काफी एक्साइटेड हूं।’ इस रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि टाइगर इस जुलाई में हॉग-कॉग जायेंगे, जहां वो कुछ नए स्टंट सीखेंगे, जो कि लोगों को फिल्म में देखने के लिए मिलेंगे। अहमद खान जो कि फिल्म को डायरेक्ट कर रहे हैं, वो चाहते हैं कि यह 'बागी' से काफी अलग दिखे।
वैसे यह दिलचस्प बात है कि दिशा को 'बागी' के लिए भी फाइनल किया गया था लेकिन उस समय मेकर्स चाहते थे कि फिल्म में कोई जाना-पहचाना चेहरा होना चाहिए, जिस कारण श्रद्धा को लिया गया था। डीएनए की एक रिपोर्ट के अनुसार, ‘दिशा पटानी ही फिल्म 'बागी' की पहली पसंद थीं लेकिन आखिर में श्रद्धा को जगह दी गई। अब श्रद्धा 'बागी-2' का हिस्सा बनना चाहती थीं लेकिन मेकर्स ने दिशा को जगह दी है।’ शायद इसीलिए कहते हैं कि बॉलीवुड में लोगों की किस्मत होना जरुर होता है। वैसे अब जो यह फाइनल हो गया है कि श्रद्धा और दिशा एक साथ दिखने वाले हैं तो आप कितने एक्साइटेड हैं ? हमें कमेंट करके जरुर बतायें।