'छावा' फेम एक्टर ने शेयर की गुड न्यूज! शादी के 4 साल बाद बने पिता, जानें बेटा हुआ या बेटी?

बॉलीवुड के ये एक्टर जो बैक-टू-बैक हिट फिल्मों से सुर्खियों में हैं, वहीं दूसरी तरफ उनकी पर्सनल लाइफ में भी खुशियों ने दस्तक दी है. 24 जुलाई को ये स्टार प्यारे से बच्चे का पिता बना है. इस गुड न्यूज को खुद एक्टर ने सोशल मीडिया पर बेहद मजेदार अंदाज में शेयर किया है.

WrittenBy
By: Masummba Chaurasia | Published: July 27, 2025 10:15 PM IST

बॉलीवुड एक्टर विनीत कुमार सिंह के लिए साल 2025 यादगार बन चुका है. एक ओर जहां वो बैक-टू-बैक हिट फिल्मों से सुर्खियों में हैं, वहीं दूसरी तरफ उनकी पर्सनल लाइफ में भी खुशियों ने दस्तक दी है. 24 जुलाई यानी को विनीत और उनकी पत्नी रुचिरा सिंह के घर एक प्यारे से बेटे ने जन्म लिया है. इस गुड न्यूज को खुद एक्टर ने सोशल मीडिया पर बेहद मजेदार अंदाज में शेयर किया, जिसे देखकर फैंस खुशी से झूम उठे.

'छोटा सिंह आ चुका है!'

27 जुलाई को अपने सोशल मीडिया हैंडल पर विनीत ने एक प्यारा सा पोस्ट शेयर किया, जिसमें लिखा था, 'भगवान की दया उमड़ रही है!, दुनिया आगे बढ़ो, सबसे छोटा सिंह आ गया है, और वह पहले से ही दिल और दूध की बोतलें चुरा रहा है. उन्होंने आखिरी में लिखा, 'अनमोल नन्ही सी खुशी के लिए भगवान का धन्यवाद!'

सेलेब्स ने लुटाया प्यार

उनकी इस पोस्ट पर सेलेब्स और फैंस का प्यार भी जमकर बरस रहा है. हर कोई उन्हें इश नन्हें महमान के आने पर बधाइयां दे रहे हैं, और लिटिल चैम्प को खूब सारा प्यार और आशीर्वाद भी. एक्टर विक्रांत मैसी ने लिखा, 'बहुत बहुत बधाई भाई साहब!' , अविनाश तिवारी और आहाना कुमरा ने भी दिल से शुभकामनाएं दीं, आहाना ने तो ये भी कह दिया, 'अब इंतजार नहीं हो रहा छोटे से मिलने का.'

4 साल पहले रचाई थी शादी

नवंबर 2021 में विनीत और रुचिरा ने शादी रचाई थी. इसके बाद मई 2025 में कपल ने फैंस को प्रेग्नेंसी की खुशखबरी दी थी. अब बेटे के जन्म से यह साल उनके लिए और भी स्पेशल बन गया है.

वर्कफ्रंट पर भी छाए हुए हैं विनीत

जहां एक तरफ उनके घर नई खुशियां आई हैं, वहीं करियर में भी धमाल मचा हुआ है. विनीत इस साल 'मैच फिक्सिंग' , 'छावा', 'सुपरबॉय्स ऑफ मालेगांव' और 'जाट' जैसी चार फिल्मों में नजर आ चुके हैं. अब वो वेब सीरीज 'रंगीन' में आदर्श नाम के किरदार में नजर आ रहे हैं. यह एक कॉमेडी-ड्रामा है, जिसमें दिखाया गया है, कि कैसे शादीशुदा जिंदगी में धोखा मिलने के बाद आदर्श की जिंदगी एक नया मोड़ लेती है.

About the Author

Masummba Chaurasia

Masummba Chaurasia

मासुम्बा चौरसिया
Zee News के 'BollywoodLife (Digital)' की वरिष्ठ उप संपादक हैं.

मासुम्बा चौरसिया एक अनुभवी और विश्लेषणात्मक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का अनुभव है. उन्होंने फिल्मों, टीवी शोज, सेलेब्रिटी गॉसिप, फिल्म रिव्यू और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के इन-डेप्थ एनालिसिस में विशेषज्ञता हासिल की है. अपनी बेहतरीन समझ और पैनी नजर के लिए जानी जाने वाली मासुम्बा पिछले 8 महीनों से Zee News के डिजिटल प्लेटफॉर्म 'BollywoodLife' से जुड़ी हुई हैं, जहां वह बॉलीवुड की दुनिया से जुड़ी ताजा और एक्सक्लूसिव खबरों को पाठकों तक पहुंचा रही हैं.

मासुम्बा ने कानपुर यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट-ग्रेजुएशन किया है. उनके लेखन की खासियत है. खबरों की गहराई, विश्वसनीयता और पठनीयता, जो उन्हें हिंदी डिजिटल मीडिया की दुनिया में एक भरोसेमंद नाम बनाती है.