सुशांत सिंह राजपूत अब बहुत जल्द करण जौहर के अगली फिल्म का हिस्सा बनने जा रहे है। इस फिल्म में उनके साथ श्रीलंकन ब्यूटी जैकलीन फर्नांडिस भी होंगी। इस फिल्म को तरुण मनसुखानी डायरेक्ट करेंगे। करण ने हाल ही में अपने ट्विटर पर एक तस्वीर को शेयर किया है । इस तस्वीर में सुशांत और जैकलीन पीछे हाथ में क्लैपर बोर्ड पकड़े हुए नजर आ रहे हैं।
The FRANCHISE FUN begins....DRIVE directed by @Tarunmansukhani starring @itsSSR and @Asli_Jacqueline starts today!!The first of the series! pic.twitter.com/QLnZhTVNSx
— Karan Johar (@karanjohar) March 1, 2017
बात करें फिल्म के डायरेक्टर तरुण मनसुखानी की जो करीब 7 साल बाद दिर्केतिओन के क्षेत्र में वापसी कर रहे हैं । तरुण ने लिखा 7 साल 345 दिनों बाद… मैं सेट पर वापस। तरुण मनसुखानी ने अभिषेक बच्चन, प्रियंका चोपड़ा और जॉन अब्राहम को डायरेक्ट किया था। 'ड्राइव' के जरिए एक्शन सीरिज लेकर आ रहे हैं। जैसाकि करण ने बताया कि यह पहली फिल्म है जिसकी फ्रैन्चाइज़ होगी। कहा जा रहा हैं कि फिल्म फास्ट एंड फ्यूरियस का देसी वर्जन हो सकती है। इतना ही नहीं इससे पहले भारत में यशराज की धूम काफी मशहूर हुई थी। सुशांत, इनदिनों अपनी आने वाली फिल्म चंदा मामा दूर की शूटिंग में व्यस्त हैं।[इसे भी पढ़ें: आमिर खान की इस सुपरहिट फिल्म 'रंगीला' का नहीं होगा कोई सीक्वल!]
सुशांत अपनी आने वाली फिल्म ‘चंदा मामा दूर के’ चलते काफी व्यस्त हैं। यह फिल्म अंतरिक्ष यात्रा के रोमांच से भरपूर है। वो भी फिल्म में एक अंतरिक्ष यात्री का किरदार निभा रहे हैं। फिल्म की तैयारियां शुरू करने के बाद अब वह महसूस कर सकते हैं कि ‘अपोलो 11’ पर अंतरिक्षयात्रियों ने कैसा महसूस किया होगा। इसी सिलिसले में वो इनदिनों वो नासा भी गए हुए थे। फिल्म में उनके साथ नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी और आर.माधवन भी है।
तो वही दूसरी तरफ जैकलीन फर्नांडिस अपनी आने वाली फिल्म 'रीलोडेड' में सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ नज़र आने वाली है ।