Drishyam 3 Update: अक्षय खन्ना की जगह नहीं ले रहे Jaideep Ahlawat, डायरेक्टर ने बदली स्क्रिप्ट? जाने क्या है नया खेल

Drishyam 3: अजय देवगन की सुपरहिट फ्रेंचाइजी 'दृश्यम' अपने तीसरे पार्ट को लेकर सुर्खियों में बनी हुई है. हाल ही में फिल्म से अक्षय खन्ना के बाहर होने की खबर सामने आई थी, जिसके बाद से ही नए-नए अपडेट सामने आ रहे हैं, जो दर्शकों के बीच हलचल बढ़ा रहे हैं.

By: Sadhna Mishra  |  Published: December 29, 2025 8:20 PM IST

Drishyam 3 Update: अक्षय खन्ना की जगह नहीं ले रहे Jaideep Ahlawat, डायरेक्टर ने बदली स्क्रिप्ट? जाने क्या है नया खेल

Drishyam 3 Update: बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन की सबसे सफल सस्पेंस फ्रेंचाइजी 'दृश्यम 3' (Drishyam 3) इन दिनों अपनी कहानी को लेकर नहीं बल्कि अपने विवादों को लेकर सुर्खियों में बनी हुई है. हाल ही में खबर आई थी कि, फिल्म में अहम किरदार निभाने वाले एक्टर अक्षय खन्ना (Akshaye Khanna) 'दृश्यम' (Drishyam) के तीसरे पार्ट से बाहर हो गए हैं. इसके कुछ दिनों के बाद खबरे उडड रही थी कि, उनकी जगह 'पाताल लोक' फेम जयदीप अहलावत (Jaideep Ahlawat) ने ले ली है. ऐसे में फैंस के बीच काफी कन्फ्यूजन हो गई थी. हालांकि, अब सभी अफवाहों को साफ करते हुए 'दृश्यम 3' (Drishyam 3 Update) के डायरेक्टर अभिषेक पाठक ने ऐसा बयान दिया है, जिसने फैंस के बीच खलबली मचा दी है.

अक्षय खन्ना को रिप्लेस नहीं करेंगे जयदीप अहलावत

डायरेक्टर अभिषेक पाठक ने हाल ही में 'बॉम्बे टाइम्स' को दिए एक इंटरव्यू में 'दृश्यम 3' (Drishyam 3) को लेकर चल रहे विवादों पर भी बात की और उन्होंने अक्षय खन्ना (Akshaye Khanna) के एग्जिट से लेकर जयदीप अहलावत की एंट्री तक की अफवाहों पर सबकुछ साफ कर दिया है. अभिषेक ने साफ कहा कि, 'जयदीप अहलावत अक्षय की जगह नहीं ले रहे. मैं उनके लिए एक बिल्कुल नया किरदार लिख रहा हूं.' उन्होंने अक्षय खन्ना को रिप्लेस करने की अफवाहों पर विराम लगाते हुए साफ कर दिया है कि, जयदीप पुराने रोल में नहीं आएंगे.

TRENDING NOW

क्या है 'दृश्यम 3' के विवाद की जड़?

अभिषेक ने इस मुद्दे पर आगे बात करते हुए बताया कि, 'अजय देवगन ने इस मामले को पूरी तरह से मुझपर छोड़ दिया है. वैसे भी यह मेरे, अक्षय और प्रोडक्शन के बीच की बात थी.' इंटरव्यू के दौरान डायरेक्टर ने बताया कि इस विवाद की शुरुआत कैसे हुई. अभिषेक ने कहा, 'इस विवाद की जड़ किरदार का लुक है.' उन्होंने कहा मैंने अक्षय को समझाया कि, 'फिल्म ठीक वहीं से शुरू होती है, जहां पर दृश्यम 2 खत्म हुई थी. दोपहर में कोर्ट रूम में बिना बालों वाला लुक दिखे और शाम को बालों के साथ आए, यह मुमकिन नहीं. मैंने अक्षय को ये समझाया और वो मान भी गए, लेकिन कुछ दिन बात फिर यही बात उठी. हमने कहा मिलकर सुलझा लेंगे.'

Akshaye Khanna ने शूटिंग से 5 दिन पहले क्यों छोड़ी फिल्म?

अभिषेक पाठक ने आगे इस बात का भी खुलासा किया कि आखिर अक्षय खन्ना ने ये फिल्म क्यों छोड़ी. उन्होंने बताया, 'नवंबर में कॉन्ट्रैक्ट साइन हो चुका था, नरेशन हो गया, अक्षय को कहानी पसंद आई, लुक फाइनल हो गया, कपड़े बन रहे थे, लेकिन शूटिंग शुरू होने के ठीक 5 दिन पहले उन्होंने फिल्म छोड़ दी.' अक्षय खन्ना के फिल्म छोड़ने को लेकर ऐसी भी अफवाहे थी कि एक्टर और प्रोड्यूसर के बीच पैसों को लेकर कुछ विवाद था, जिसपर अभिषेक ने साफ कहा कि, 'यह अफवाहें वो खुद फैला रहे हैं. फीस की बात पहले सुलझ चुकी थी. हमने आपसी सहमति से रकम फाइनल की, कॉन्ट्रैक्ट साइन हुआ, फिर यह ड्रामा शुरू हुआ.'