ओटीटी दुनिया और मराठी फिल्म इंडस्ट्री की एक मायूस कर देने वाली खबर सामने आ रही है. बताया जा रहा है कि जामताड़ा सीजन 2 जैसी पॉपुलर वेब सीरीज में कमा कर चुके मराठी एक्टर सचिन चंदवाडे ने खुदकुशी कर ली है. सचिन अभी मात्र 25 साल के थे. रिपोर्ट्स की माने तो सचिन ने फांसी लगाकर जान दी है. यह घटना 23 अक्टूबर की बताई जा रही है, जिसका अब जाकर खुलासा हुआ है.
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सचिन ने पुणे में टॉप फ्लोर पर मौजूद अपने अपार्टमेंट में पंखे से लटककर जान देने की कोशिश की. लेकिन परिवार के लोगों को यह पता चल गया. उन्होंने उन्हें नीचे उतारा और तुरंत ही एक प्राइवेट अस्पताल ले गए. लेकिन उनकी हालत बहुत खराब हो चुकी थी. ऐसे में उन्हें बचाने की तमाम कोशिशें नाकामयाब रहीं और 24 अक्टूबर को दोपहर 1:30 बजे के करीब अस्पताल में उनका देहांत हो गया. एक्टर के निधन को लेकर कोई कारण सामने अभी नहीं आया है.
TRENDING NOW
Subscribe Now
Enroll for our free updates