जान्हवी कपूर का चैट हुआ लीक!
Janhvi Kapoor Fan Chats Viral: जान्हवी कपूर (Janhvi Kapoor) ने अपनी एक्टिंग और फैशन सेंस से अपनी एक अलग और खास पहचान बनाई है. उन्होंने बॉलीवुड से लेकर साउथ फिल्मों तक में काम किया है, लेकिन इन दिनों एक्ट्रेस अपनी हालिया रिलीज फिल्म 'पेड्डी' को लेकर चर्चा में हैं. हालांकि, इस मूवी में उनके किरदार और लुक के साथ-साथ ऑब्जेक्टिफिकेशन उन्हें विवादों में ले आया है. 'पेड्डी' (Peddi) में जान्हवी कपूर को देखने के बाद लोग उन्हें ट्रोल कर रहे हैं. इसी बीच एक्ट्रेस के कुछ चैट स्क्रीनशॉट्स सामने आए हैं जिसमें दावा किया जा रहा है कि, एक्ट्रेस ने मूवी में अपने किरदार को दिखाए जाने के तरीके पर चिंता जताई थी. ये स्क्रीनशॉट्स अब इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहे हैं.
जान्हवी कपूर के वायरल (Janhvi Kapoor Viral Screenshot) हो रहे चैट स्क्रीनशॉट्स एक फैन पेज पर शेयर किए गए हैं. इसमें अक्टूबर 2025 में जान्हवी संग बातचीत दिखाई गई है. इन मैसेजेस में जान्हवी कपूर कथित तौर पर यह कहती दिख रही हैं कि, मेकर्स कैमरे का फोकस उनके क्लीवेज पर रखेंगे. उन्होंने यह भी कहा कि, राम चरण उनके सपोर्ट में खड़े हुए और उन्होंने डायरेक्टर से उनके ऐसे एंगल्स से शॉट न लेने को कहा. सामने आई चैट्स में एक्ट्रेस राम चरण को स्वीट और इंडस्ट्री का सबसे बेहतरीन इंसान बताया.
View this post on Instagram
कथित तौर पर चैट्स में लिखा है, 'लेकिन दोस्तों, जरा सोचो श्रीलीला और बाकी सबको देखो उनकी मां सेट पर साथ होती हैं. इससे बहुत फर्क पड़ता है. मैगी मासी (मैनेजर) तो बेचारी हैं. अगर पापा सेट पर आ जाएं, तो वो शूटिंग ही पैक-अप कर देंगे. ये दो अलग-अलग छोर हैं.' मैसेज में आगे कथित तौर पर जान्हवी कहती हैं, 'वे क्लोज-अप शॉट बोलकर कैमरा आपके क्वीवेज पर लगा देंगे. आप किसी भी चीज पर भरोसा नहीं कर सकते. मैंने पापा से भी कह दिया है कि, इसके बाद मैं सिर्फ ली डैरेन सर की फिल्म करूंगी और अब कोई साउथ फिल्म नहं करनी. साउथ फिल्मों में महिलाओं को जिस नजरिए से देखा जाता है, मैं उससे बिल्कुल जुड़ नहीं पाती. यह बहुत दम घोंटने वाला और गुस्सा दिलाने वाला है.'
View this post on Instagram
सोशल मीडिया पर जैसे ही जान्हवी कपूर की ये कथित चैट्स आई वैसे ही वायरल हो गई. इन स्क्रीनशॉट्स ने अब इंटरनेट पर मेनस्ट्रीम सिनेमा में महिला कलाकारों को दिखाए जाने के मुद्दे पर एक अलग बहस छेड़ दी है कि क्या जान्हवी पर्दे पर अपने लुक से नाखुश थीं? हालांकि, इन चैट्स के वायरल स्क्रीनशॉट्स को लेकर कोई भी ऑफिशियल पुष्टि नहीं हुई है और न ही ये साफ है कि, ये मैसेज खुद जान्हवी कपूर ने ही लिखे हैं, लेकिन ये चैट्स इंटरनेट पर आग जरूर लगा रही हैं. ऐसी ही एंटरटेनमेंट की खबरों को जानने के लिए पढ़ते रहिए बॉलीवुडलाइफ हिंदी…