'इतनी खूबसूरत लड़की का मैं...', जावेद अख्तर ने कंगना रनौत की माफी पर दिया रिएक्शन

Javed Akhtar On Kangana Ranaut Apology: राइटर जावेद अख्तर ने एक्ट्रेस कंगना रनौत के माफी मांगने को लेकर रिएक्शन दिया है. आइए जानते हैं कि उन्होंने क्या कहा है.

By: Shashikant Mishra  |  Published: May 31, 2025 6:54 AM IST

'इतनी खूबसूरत लड़की का मैं...', जावेद अख्तर ने कंगना रनौत की माफी पर दिया रिएक्शन

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत (Kangana Ranaut) और मशहूर राइटर जावेद अख्तर (Javed Akhtar) के बीच साल 2020 में छिड़ी जुबानी जंग साल 2025 में आकर खत्म हुई है. दोनों की बीच की लड़ाई कोर्ट तक पहुंच गई थी. आखिरकार कंगना रनौत ने जावेद अख्तर से माफी मांग ली और बात खत्म हो गई. अब जावेद अख्तर ने एक इंटरव्यू के दौरान कंगना रनौत के द्वारा माफी मांगे जाने के बारे में बात की है. जावेद अख्तर ने बताया कंगना रनौत के वकील ने उनसे पूछा था कि क्या वह माफीनामे में लिख दें कि एक्ट्रेस आपको फादर फिगर मानती हैं? इस पर उन्होंने काफी दिलचस्प जवाब दिया. आइए जानते हैं कि जावेद अख्तर ने क्या कहा है.

जावेद अख्तर ने कंगना रनौत की माफी पर की बात

जावेद अख्तर ने 'द लल्लनटॉप' के इंटरव्यू में कंगना रनौत से बात होने के सवाल पर कहा, 'हां, मतलब वह उस दिन कोर्ट में मिली थीं. उन्होंने बिना किसी शर्त के जज के सामने माफीनामा लिखकर दे दिया और उस पर साइन कर दिए. मैंने तो उनसे कोई पैसे की डिमांड की नहीं थी कि मेरी बहुत मानहानि हो गई है तो 50 करोड़ दीजिए. मैंने पांच रुपये भी नहीं मांगे. मैंने तो सिर्फ माफी के लिए कहा था जो उन्होंने लिखकर दे दी. इस दौरान हमारी उनसे बात हुई. चलते समय उन्होंने कहा कि आप मेरी अगली फिल्म में गाने लिखें. मैंने कहा खूब, क्यों नहीं लिखूंगा.'

TRENDING NOW

जावेद अख्तर बोले- कंगना रनौत से नहीं है दुश्मनी

जावेद अख्तर ने आगे बताया, 'उनके वकील ने मुझसे कहा कि मैं ये बढ़ा दूं कि ये आपका बहुत सम्मान करती हैं और आपको फादर फिगर मानती हैं? तो मैंने कहा कि ये मत लिखो, इतनी खूबसूरत लड़की का मैं फादर फिगर नहीं बनना चाहता. सबकुछ ठीक हो गया था. जो हमने मांगा था, वो उन्होंने लिखकर दे दिया. इसके साथ ही ये भी कहा कि मैं कभी आपके बारे में दोबारा ऐसी बात नहीं करूंगी. तो इससे ज्यादा मुझे क्या चाहिए. कोई जानी दुश्मनी तो थी नहीं. उन्होंने गलत बात की थी, जिसका कोई आधार नहीं था, जो झूठ थी. उस पर उन्होंने माफी मांग ली, अब बात खत्म. अब उसको दिल रखकर क्यों चलूं? अब वह मिलेगी तो मैं बहुत अच्छी तरह मिलूंगा.' ऐसी ही एंटरटेनमेंट (Entertainment News) की लेटेस्ट खबरों के लिए बॉलीवुडलाइफ के साथ बने रहिए.