मशहूर लेखक और गीतकार जावेद अख्तर (Javed Akhtar) अक्सर लाइमलाइट में बने रहते हैं. वह तमाम मुद्दों पर बेबाकी से अपनी बात को रखते हैं. जावेद अख्तर नए साल के पहले दिन ही सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर नाराजगी जाहिर की है. आखिर ऐसा क्या हुआ है कि साल 2026 की शुरुआत में वह भड़क गए हैं. दरअसल, जावेद अख्तर का एक वीडियो वायरल हुआ जो एआई से बनाया गया था. जैसे ही उन्हें इस बात की जानकारी हुई कि वह गुस्सा हो गए. आइए जानते हैं कि जावेद अख्तर के एआई वीडियो में क्या था.
जावेद अख्तर ने सोशल मीडिया पर लिखी है ये बात
जावेद अख्तर ने अपने एक्स हैंडल पर एक पोस्ट शेयर किया है. इसमें लिखा है, 'एक फेक वीडियो वायरल हो रहा है. इसमें कंप्यूटर से बनाई गई मेरी फेक फोटो में मेरे सिर पर टोपी को दिखाया गया है और दावा किया गाय है कि मैं भगवान बन गया हूं. ये बकवास है. मैं इस मामले को साइबर पुलिस में रिपोर्ट करने के बारे में सोच रहा हूं और इस फेक खबर के लिए जिम्मेदार व्यक्ति और इसे फॉरवर्ड वाले कुछ लोगों को मेरी छवि और विश्वसनीयता को नुकसान पहुंचाने के लिए कोर्ट में घसीटूंगा.' इसके अलावा जावेद अख्तर ने एक अन्य पोस्ट में उस वीडियो का लिंक शेयर किया है, जिसमें उनकी एआई से बनाई गई तस्वीर को दिखाया गया है. इस तरह से नए साल की शुरुआत में जावेद अख्तर का गुस्सा देखने को मिला है.
TRENDING NOW
A fake video is in circulation showing my fake computer generated picture with a topi on my head claiming that ultimately I have turned to God . It is rubbish . I am seriously considering to report this to the cyber police and ultimately dragged the person responsible for this…
— Javed Akhtar (@Javedakhtarjadu) January 1, 2026
जावेद अख्तर के पोस्ट पर आए कमेंट
जावेद अख्तर के इस पोस्ट पर लोग कमेंट कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा है, 'जावेद साहब, ये लोगों के हथकडें हैं आपको हराने के, वो जानते नही हैं कि उनका पाला किससे पड़ा है.' एक यूजर ने लिखा है, 'जावेद साहब आप इतने कमजोर हो कि एक टोपी से आपको नकुसान हो रहा है.' एक यूजर ने लिखा है, 'इतना गुस्सा नहीं करते हैं पहली तारीख को.' एक यूजर ने लिखा है, 'जल्दी करो सर, एक्शन में लेने में देर नहीं.' इस तरह से जावेद अख्तर के पोस्ट पर लोगों ने मिक्स्ड रिएक्शन दिए हैं. ऐसी ही एंटरटेनमेंट (Entertainment News) की लेटेस्ट खबरों के लिए बॉलीवुडलाइफ के साथ बने रहिए.
— Javed Akhtar (@Javedakhtarjadu) January 1, 2026
Subscribe Now
Enroll for our free updates