मशहूर गीतकार और फिल्म लेखक जावेद अख्तर अपने बेबाक बयानों के चलते एक बार फिर विवादों में हैं. उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह हिंदुओं से कह रहे हैं कि "मुसलमानों जैसे मत बनो." जावेद अख्तर के इस बयान से बॉलीवुड के जाने-माने सिंगर लकी अली आगबबूला हो गए और उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स के जरिए उन पर तीखा हमला बोला है. लकी अली ने जावेद अख्तर को 'ओरिजनल नहीं' होने के साथ-साथ 'बहुत खराब इंसान' तक कह डाला है. आपको बता दें कि जावेद अख्तर और लकी अली दोनों ही बॉलीवुड के फेमस चेहरे हैं. सोशल मीडिया पर उनकी बहुत बड़ी फैन फॉलोइंग है.
जावेद अख्तर का वायरल वीडियो
जावेद अख्तर का यह वायरल वीडियो किस कार्यक्रम का है, हालांकि अभी तक यह स्पष्ट नहीं है, इस वीडियो में वो अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और देश के लोकतंत्र पर अपनी राय दे रहे थे. जावेद अख्तर बयान को समझाने के लिए, उन्होंने 1975 की फिल्म 'शोले' के एक मशहूर सीन के बारे में बताते हुए कहा कि जहां धर्मेंद्र, शिव जी की मूर्ति के पीछे छिपकर बोलते हैं और हेमा मालिनी को लगता है कि शिव जी बोल रहे हैं. जावेद अख्तर ने कहा, "क्या आज ऐसा सीन बनाया जा सकता है? नहीं, मैं आज ऐसा सीन नहीं लिखूंगा."
उन्होंने अपने बयान में आगे कहा कि, "क्या 1975 में हिंदू नहीं थे? क्या तब धार्मिक लोग नहीं थे? थे." इसके बाद उन्होंने पुणे में राजू हिरानी के साथ एक बड़े दर्शक समूह के सामने कही अपनी बात दोहराई: "मुसलमानों जैसे मत बनो. उन्हें अपने जैसा बनाओ. तुम मुसलमानों जैसे बन रहे हो. यह एक त्रासदी है." जावेद अख्तर हमेशा से ही अपनी बेबाक राय के लिए जाने जाते हैं और उन्होंने पहले भी सोशल मीडिया पर धार्मिक और नफरत भरे कमेंट्स करने वालों को जवाब दिया है.
लकी अली हुए आगबबूला
जावेद अख्तर के इस बयान वाले वीडियो को शेयर करने वाली एक 'एक्स' पोस्ट पर सिंगर लकी अली ने अपनी कड़ी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने तीखे शब्दों का इस्तेमाल करते हुए जावेद अख्तर पर हमला बोला है. लकी अली ने कमेंट में लिखा, "जावेद अख्तर जैसे मत बनो, कभी ओरिजनल नहीं और बहुत खराब इंसान हैं." फिलहाल दोनों के बयान बहुत तेजी से वायरल ही रहें हैं. सोशल मीडिया पर लोग भी इस मामले में अपनी राय दे रहें हैं.
Subscribe Now
Enroll for our free updates