Also Read
बॉलीवुड एक्टर अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) और रेखा (Rekha) की प्रेम संबंधों के बारे हर कोई जानता हैं. रेखा के साथ एक्टर की नजदीकियां उनकी पत्नी जया बच्चन (Jaya Bachchan) को रास नहीं आती थीं. दिलचस्प बात ये हैं कि साल 1981 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई फिल्म 'सिलसिला' (Silsila) में अमिताभ बच्चन के साथ जया बच्चन और रेखा दोनों ने काम किया था. फिल्म 'सिलसिला' में जया बच्चन ने अमिताभ बच्चन की पत्नी का तो रेखा ने प्रेमिका का रोल किया था. हालांकि, जय बच्चन ने इस फिल्म को एक शर्त पर साइन किया था. आइए जानते हैं कि ये शर्त क्या थी.
फिल्म 'सिलसिला' में संजीव कुमार भी नजर आए थे. डायरेक्टर यश चोपड़ा ने जया बच्चन के फिल्म में काम करने के लिए मनाने की जिम्मेदारी संजीव कुमार को दी थी. संजीव कुमार की बायोग्राफी लिखने वाले हनीफ जावेरी और उनकी भतीजी जिग्ना ने विक्की लालवानी को दिए गए इंटरव्यू में बताया, 'यश चोपड़ा को पता था कि जया बच्चन को संजीव कुमार अपनी बहन मानते थे इसलिए उन्होंने बात करने के लिए कहा. जया बच्चन फिल्म करने के लिए तैयार हो गईं लेकिन उन्होंने एक शर्त रखी थी. उनका कहना था कि मैं सेट पर हमेशा मौजूद रहूंगी, तब भी जब उनकी जरूरत ना हो.' हनीफ ने बताया था कि जया बच्चन ने ये शर्त रेखा की वजह से रखी थी.
गौरतलब है की फिल्म 'सिलसिला' में अमिताभ बच्चन के साथ पहले स्मिता पाटिल और परवीन बाबी को लिया जाना था. हनीफ ने बताया था, 'अमिताभ बच्चन और रेखा पहले से ही इस फिल्म में काम कर रहे थे और यश चोपड़ा को जया बच्चन को लेना था लेकिन वो इसके लिए तैयार नहीं थीं. लेकिन संजीव कुमार ने उन्हें मना लिया था.' बताया जाता है कि जया बच्चन को पता चला कि वह अमिताभ बच्चन की पत्नी बनेंगी और रेखा को प्रेमिका का रोल दिया गया, इसके बावजूद वह फिल्म को करने के लिए राजी नहीं थीं. फिर जया बच्चन को बताया गया कि फिल्म के आखिर में अमिताभ बच्चन का किरदार अपनी प्रेमिका को छोड़कर पत्नी के पास लौट आएगा तो वह तैयार हो गईं. ऐसी ही एंटरटेनमेंट (Entertainment News) की लेटेस्ट खबरों के लिए बॉलीवुडलाइफ के साथ बने रहिए.