'जयेशभाई जोरदार' को लेकर रणवीर सिंह का बड़ा दावा, बोले, 'फिल्म देखकर नहीं रोए तो पैसे वापस...'

Ranveer Singh Jayeshbhai Jordaar: रणवीर सिंह ने अपनी आने वाली फिल्म 'जयेशभाई जोरदार' को लेकर बड़ा दवा करते हुए कहा है कि अगर फिल्म नहीं रुला पाई, तो पैसे वापस।

WrittenBy
By: Lalit Chaudhary | Published: April 6, 2022 9:38 AM IST

बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह इन दिनों अपने कई अपकमिंग प्रोजेक्ट्स पर काम कर रहे हैं। इन प्रोजेक्ट्स में से एक अभिनेता की अपकमिंग फिल्म 'जयेशभाई जोरदार' भी है, जिसकी रिलीज का दर्शक बेताबी से इंतजार कर रहे हैं। बीती रात यानी मंगलवार को हुए रणवीर सिंह ने फेमिना ब्यूटीफुल इंडियंस 2022 इवेंट में शिरकत की। रणवीर सिंह हमेशा की तरह फुल एनर्जी के साथ नजर आए और इस उन्हें ब्लैक कलर के टक्सीडो सूट में रेड कारपेट पर देखा गया। मीडिया से बातचीत के दौरान अभिनेता ने अपनी आगामी फिल्म 'जयेशभाई जोरदार' के बारे में बात की।

'जयेशभाई जोरदार' को लेकर रणवीर सिंह का बड़ा दावा

ईटाइम्स के रिपोर्ट के अनुसार जब रणवीर सिंह से उनकी आने वाली फिल्म 'जयेशभाई जोरदार' के बारे में पूछा गया, तो अभिनेता ने जवाब देते हुए कहा, 'ऐसी पिक्चर है, रुलाएगी नहीं तो पैसा वापस।' बता दें इस फिल्म में रणवीर सिंह एक गुजरती आदमी का किरदार निभा रहे हैं। फिल्म में रणवीर सिंह को एक गुजराती आदमी के किरदार में देखना काफी दिलचस्प होगा।

इस दिन रिलीज होगी 'जयेशभाई जोरदार'

रणवीर सिंह की 'जयेशभाई जोरदार' में अभिनेता के साथ शालिनी पांडे लीड रोल में दिखाई देंगी। फिल्म का निर्देशन दिव्यांग ठक्कर ने किया है और इसमें रणवीर के पिता की भूमिका बोमन ईरानी निभाते दिखाई देंगे। फिल्म इस साल फरवरी में रिलीज होने वाली थी लेकिन ओमिक्रोन के चलते इसकी रिलीज डेट आगे बढ़ा दी गई। अब ये फिल्म 13 फरवरी के दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

वर्कफ्रंट की बात करें तो रणवीर सिंह बीते कई महीनों से लगातार रोहित शेट्टी की फिल्म 'सर्कस' की शूटिंग कर रहे हैं। फिल्म में अभिनेता के अपोजिट पूजा हेगड़े और जैकलीन फर्नांडिस लीड रोल में दिखाई देंगी। इस फिल्म के अलावा रणवीर सिंह के पास 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' और 'अन्नियन' का हिंदी रीमेक भी है।