Dr Subhash Chandra: भारत की मिट्टी में कई ऐसी महान हस्तियों का जन्म हुआ है, जिनके जीवन की कहानी जबरदस्त संघर्ष और अद्भुत सफलता आने वाली पीढ़ियों के लिए मिसाल बन जाती है. इन्हीं में से एक नाम जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (ZEEL) के विजनरी फाउंडर डॉ. सुभाष चंद्रा (Dr Subhash Chandra) का भी है, जिनके आज देश दुनिया में लाखों चाहने वाले हैं. यह दूरदर्शी शख्सियत आज यानी 30 नवंबर 2025 को 75 साल के हो गए. ऐसे में इस खास मौके पर मनोरंजन जगत से जुड़े कई चेहरे इन्हें जन्मदिन (Dr Subhash Chandra Birthday) की बधाई दे रहे हैं. जिसमें एक नाम भारतीय गजल गायक जैजिम शर्मा (Jazim Sharma) भी है.
'आपने सोसाइटी को इतना...'
डॉ. सुभाष चंद्रा के 75वें बर्थडे के खास मौके पर जैजिम शर्मा ने उन्हें जन्मदिन की बधाई देते हुए कहा, 'मेरी तरफ से आपको आपके इस खूबसूरत जन्मदिन पर बहुत-बहुत शुभकामनाएं. जो आपने सोसाइटी को इतना दिया है उसके लिए आपका बहुत आभार है और आप हमेशा स्वस्थ्य रहे, खुश रहें यही दुआ है. आपको जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं एक बार फिर...'
कौन हैं Jazim Sharma?
जैजिम शर्मा के नाम से जाने वाले सिंगर का असली नाम जसप्रीत शर्मा है, जिनका जन्म 14 सितंबर 1990 को पंजाब के बठिंडा में हुआ था. वह एक भारतीय गजल गायक हैं. वे ठुमरी और गजल में रास्ट्रीय स्तर के स्वर्ण पकद विजेता भी हैं. बता दें कि, उन्होंने साल 2014 में हिंदी फिल्म 'डेढ़ इश्किया' में मास्टर सलीम, शाहिद माल्या और जमाल अकबर के साथ 'क्या होगा' गाना गाकर अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत की थी. इसके बाद उन्होंने कई फिल्मों में अपनी आवाज दी और आज वह इंडस्ट्री का जाना माना नाम हैं.
डॉ. सुभाष चंद्रा के इस फैसले ने बदली टीवी की किस्मत
आपको बता दें कि, डॉ. सुभाष चंद्रा सिर्फ एक बिजनेसमैन नहीं है, वह एक ऐसे विजनरी हैं, जिन्होंने साल 1992 में एक साहसी कदम उठाया और देश में केबल टेलीविजन क्रांति की शुरुआत की. उनका यह कदम सिर्फ एक टीवी चैनल लॉन्च करना नहीं था, बल्कि यह करोड़ों भारतीयों के मनोरंजन के तरीके और सोच को बदलने का एक ऐतिहासिक फैसला था. जिसने उनका नाम इतिहास के पन्नों में दर्ज करवा दिया.
Subscribe Now
Enroll for our free updates