'बेहद' के सेट पर जेनिफर विंगेट को मिला नया प्यार, जानें कौन हैं वो

करन सिंह ग्रोवर से रिश्ते टूटने के बाद जेनिफर काफी परेशान रही थीं।

WrittenBy
By: Ujwala Dharpawar | Published: November 24, 2016 9:29 AM IST

जेनिफर विंगेट इन दिनों सीरियल 'बेहद' में नज़र आ रही हैं। शो में उनके किरदार को काफी पसंद किया जा रहा हैं। सभी जानते हैं कि करन सिंह ग्रोवर से रिश्ते टूटने के बाद जेनिफर काफी परेशान रही थीं। हालांकि हाल ही में उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा था कि वह अब भी करन से दोस्ती रखना चाहेंगी।

करन सिंह ग्रोवर से रिश्ते टूटने के बाद जेनिफर को फिर से प्यार हो गया है। वैसे हम आपको बताना चाहेंगे की इस बार जेनिफर को लव एट फ़र्स्ट साइट वाला प्यार हुआ है और उन्होंने अपने इस नये प्यार के साथ काफी कोज़ी तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर भी की हैं। अगर आप यह सोच रहे हैं कि 'बेहद' के सेट पर उन्हें बेहद के किसी को-स्टार से इश्क हो गयी है तो आप ग़लत सोच रहे हैं। [इसे भी पढ़े: टीवी के ‘भगवान राम’ पैसे निकालने के लिए एटीएम की लाइन में खड़े दिखे]

जेनिफर उनका यह नया प्यार कोई और नहीं, बल्कि एक क्यूट सा डॉगी है, जो उन्हें शूटिंग लोकेशन पर मिल गया था और अब जेनिफर को इस कुत्ते से बेहद प्यार हो गया है। जेनिफर उसे अपने घर भी ले जाना चाहती हैं। खबर के मुताबिक इन दिनों वह उसका पूरा ख्याल रख रही हैं और शूटिंग के दौरान जब भी उन्हें ब्रेक मिलता है। वह उसके साथ खूब एंजॉय करती हैं। [इसे भी पढ़े: टीवी के शाहरुख़ खान उर्फ़ करण पटेल मराठी फिल्म में कर चुके हैं काम!]

हालही में जेनिफर और उनके दोस्त से अफेयर की काफी खबरें आ रही थीं, लेकिन जेनिफर ने साफ़ कहा है कि वह सिंगल हैं और उनके पास अभी किसी और बात के लिए बिल्कुल वक़्त नहीं है। जब उनसे यह पूछा गया कि कभी किसी बात से तकलीफ़ हो या डिप्रेशन में जाती हैं तो वो क्या करती हैं। चूंकि जेनिफर पति करण सिंह ग्रोवर से वो अलग हुई हैं। इस बारे में जेनिफर कुछ भी डायरेक्टली बात करना पसन्द नहीं कर रहीं, लेकिन वो स्पष्ट रूप से कहती हैं कि मुझे किसी बात का अफ़सोस नहीं होता क्योंकि मैं बिल्कुल चिल्ड आउट गर्ल हूं और मैं पिछली ज़िंदगी के बारे में कुछ नहीं सोचती।

https://www.instagram.com/p/BNGMmObDo-v/?taken-by=jenniferwinget1&hl=hi

Jennifer-Winget-and-Karan-Singh-Grover1